मेधावी बच्चों को मिला आरूणी पुरस्कार
फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता
बिहार बाल मंच,फारबिसगंज के मेधावी स्कूली बच्चों (एक दर्जन सदस्यगण ) को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के लिए ‘आरूणी पुरस्कार’ से स्थानीय जाने-माने बाल साहित्यकार हेमंत यादव ‘शशि’ लिखित बाल कहानी संग्रह ‘दो बहादुर लड़के’ नामक साहित्यिक पुस्तक पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों की उज्ज्वल भविष्य् की मंगल कामना करते हुए शुभाशीष भी प्रदान किया गया। स्कूली बच्चों में आदर्श, आशुतोष, आनंद, सुशांत, वैष्णवी, अंकित, पीहू, सृष्टि, सुमन, आराध्या, नैतिक, प्रियांशी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं० जयप्रकाश भारद्वाज, सुरेंद्र प्रसाद मंडल, प्रेम लाल पाठक, जगदीश प्रसाद गुप्ता, प्रो० सुधीर सागर, अरविंद ठाकुर, विनोद कुमार तिवारी एवं दीपक कुमार उपाध्याय के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया एवं बच्चों को अभिभावकों ने प्रेरक प्रसंग सुनाकर संस्कारी बनने का उपदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन मनीष राज एवं संचालन अभिनव तिवारी ने किया।