बिहार: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने अल्पसंख्यक भाईयों के लिए अपनी ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

पवित्र माह ए रमजान के अवसर पर के० नगर प्रखंड अधीन काझा कोठी परिसर में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने अल्पसंख्यक भाईयों के लिए अपनी ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया |
इस रोजा इफ्तार पार्टी में मंत्री लेशी सिंह के साथ के० नगर प्रखंड के सैकड़ो रोजेदारों भी शामिल हुए | इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित महानुभाव समेत जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में शिरकत किया |
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि रमजान का महीना ऊपर वाले की इबादत का महीना होता है। यह पवित्र महीना रहमतों एवं बरकतों से भरपूर होता है | रमजान समाज में भाईचारे और समरसता की सीख देता है |
उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा -जमुनी तहजीब में आपसी भाईचारा कायम कर पुरे प्रदेश में अमन -चैन का सन्देश दिया है | जिसका सुखद परिणाम यह है परस्पर सामजस्य स्थापित कर आज प्रदेश चहुँमुखी विकास की ओर तीव्र गति से निरंतर आगे बढ़ रहा है |
मंत्री लेशी सिंह के साथ सभी रोजेदारों ने देश -प्रदेश समेत समाज के सभी वर्गों के खुशहाली के लिए ऊपर वाले से अमन -चैन की दुआ माँगी है | साथ ही हम सबों के बीच मोहब्बत, एक दूसरे के प्रति आदर,सद्भाव की भावना को बढ़ाये |
मंत्री लेशी सिंह ने अल्पसंख्यक भाईयों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिस प्रकार दो हाथों के बिना ऊपर वाले की इबादत नहीं की जा सकती है ठीक उसी प्रकार हिन्दू-मुस्लिम एकता के बिना सुन्दर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है | आप सभी मेरे परिवार के अंग के समान है | मेरा कर्त्तव्य बिना किसी भेदभाव का नि:स्वार्थ समाज की सेवा और विकास पर आधारित है | जो सेवा मैं निरंतर करते रहती हूँ |
मंत्री लेशी सिंह द्वारा आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से
नोमान आलम, शमसाद आलम,पूर्व मुखिया,मंजूर बेग पूर्व प्रमुख, परवेज आलम, मुखिया पोठिया रामपुर मो० रियाजउद्दीन, मुखिया बनभाग चुनापुर मो० असफाक, मो० संजर आलम मुखिया पति बिठनौली पूरब, मो० बबलू पूर्व मुखिया, एहसान आलम पूर्व सरपंच, मो० मोजाहिद पंचायत समिति सदस्य, मो० रज्जाक, मो० अलीमुद्दीन, मो० खुदाबकस, मो० तबरेज आलम, पंचायत समिति सदस्य परोरा, मो० मोजम्मिल, मो० मतीन, मो० सुहान, मो० सहजाद,मास्टर नईमउद्दीन साहब, मो० हमिम,मो० सजाजुल,जदयू० जिला अध्यक्ष श्री प्रसाद महतो,मनोज पासवान, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त एक देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Mon May 2 , 2022
अयोध्या:———-गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त एक देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तारमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याश्री शैलेश कुमार पाण्डेय ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रूदौली […]

You May Like

advertisement