बिहार:पंडित मदन मोहन मालवीय की जयन्ती मनायी गयी

पंडित मदन मोहन मालवीय की जयन्ती मनायी गयी

फारबिसगंज (अररिया)

स्थानीय पीडब्लूडी के प्रांगण में पं. मदन मोहन मालवीय की जयन्ती बिहार बाल मंच के द्वारा आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी ने की। सर्वप्रथम पं. मालवीय की तस्वीर पर अतिथियों एवं स्कूली बच्चों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पण किया गया। इसके बाद हिन्दी सेवी अरविन्द ठाकुर, सभाध्यक्ष श्री तिवारी एवं विद्यासागर स्मृति के अध्यक्ष सह शिक्षक युगल किशोर पोद्वार ने बताया कि पं. मदनमोहन मालवीय का जन्म 25 दिसम्बर 1861 को प्रयागराज में और मृत्यु 12 नवंबर 1946 को हुई। वे एक विद्वान, शिक्षा सुधारक और राजनीतिज्ञ थे जो भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में अपनी भूमिका के लिए उल्लेखनीय हैं। वे तीन बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। मालवीय ने भारतीयों के बीच आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया और 1916 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की। भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमई पंचायत के लिए ‘चाणक्य स्मृति मंच’ की स्थापना विनोद कुमार तिवारी के द्वारा किया गया। समिति का गठन बाद में किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:कसबा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओ ने अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया

Sat Dec 25 , 2021
कसबा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओ ने अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया संवाददाता विक्रम कुमार देश के पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेई की 97वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अटलजी के बताए रास्ते पर चलने का […]

You May Like

Breaking News

advertisement