पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह
फारबिसगंज से मो माजिद
फारबिसगंज (अररिया)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को सेवा सप्ताह के रूप में पहले कार्यक्रम की शुरुआत फारबिसगंज डायट ट्रैंनिंग स्कूल अवस्थित कोविड वैक्सीन केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा वैक्सीन लेने वाले लोगो, स्वास्थ्य कर्मियों को फल, पानी और तिलक लगा कर सम्मानित किया गया और सभी लोग वैक्सीन युक्त हो, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।साथ ही लोगो से आग्रह किया गया वें कोरोना मुक्त समाज के लिए आगे बढे और टीकाकरण केन्द्रो पर समाज के सभी लोगो को प्रेरित कर पहुंचाए ताकि कोई लोग वैक्सीन लेने से न छूटे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह की गयी। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी, कार्यक्रम प्रभारी विमल सिंह थे। मौके पर जिला महामंत्री शिवानी सिंह, महामंत्री प्रदीप कर्ण, प्रसेंनजीत चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्षा चांदनी सिंह, डॉ नम्रता सिंह, शिवराम शर्मा, मनोज झा, अभिनन्दन शशि, बमबम कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।