बिहार:बिना लिखित अश्वासन के रेलचक्का जाम स्थगित नही किया जायेगा: युरेविमं

बिना लिखित अश्वासन के रेलचक्का जाम स्थगित नही किया जायेगा: युरेविमं
जानकीनगर (पूर्णिया): पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के सहरसा – पूर्णिया रेलखंड स्थित जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर 22 मार्च को सहरसा – पूर्णिया रेलखंड विद्युतीकरण का सीआरएस निरीक्षण के मद्देनजर शनिवार को अंदोलनकारी शिष्टमंडल से वार्ता करने रेल अधिकारी पहुँचे। ज्ञातव्य हो कि युवा रेल विकास मंच – युरेविमं द्वारा छह जोड़ी सवारी गाड़ी परिचालन एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर 22 मार्च को रेलचक्का जाम पूर्व से ही आहुत किया है।
रेल अधिकारियों ने युरेविमं से 22 मार्च को रेलचक्का जाम स्थगित करने का आग्रह किया और कहा कि आपकी मांगों पर साकारात्मक पहल किया जा रहा है। इस दौरान एडीआरएम से बात कराया गया। मौके युरेविमं के अध्यक्ष कृष्ण मोहन राय ने कहा कि हमने कई बार आम जनमानस की मांगों से रेलवे को अवगत करा दिया है और धरना भी दिया है, लेकिन लिखित में कोई प्रतिउत्तर नही मिला है। बिना लिखित अश्वासन के रेलचक्का जाम स्थगित नही किया जायेगा, क्योंकि आम जनमानस की मांग है।
शिष्टमंडल में सचिव गुंजन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार साह, सदस्य डा. ए. आलम, रजनीश रमण, रंजीत कुमार चुन्ना, अभिषेक आनंद शामिल थे।
इस मौके पर पंकज कुमार, विमल कुमार, मनीष कुमार, ज्योतिरादित्य पाण्डे सहित अन्य मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र में मनाई फूलों की होली

Sat Mar 19 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 19 मार्च: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र की इंचार्ज बी.के. सरोज बहन ने बताया कि होली पर्व का आध्यात्मिक रहस्य कलियुग अर्थात आसुरी युग का अंत और सतयुग अर्थात दैवी गुण के आरंभ का समय है। इसलिए […]

You May Like

advertisement