![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220306-WA0004-1024x473.jpg)
रामकृष्ण परमहंस की जयंती धूमधाम से मनाई गई
अररिया
रामकृष्ण परमहंस की जयंती धूमधाम से मनाई गई
अररिया
शहर के रामकृष्ण सेवा आश्रम में रामकृष्ण परमहंस की जयंती धूमधाम से मनाई। मौके पर मंगल आरती के बाद विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद हवन आदि कार्यक्रम हुए। पेंटिंग्स और क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को विद्या से संबंधित चीजों से पुरस्कृत किया गया। उक्त सारे काम रामकृष्ण आश्रम के अध्यक्ष संजय प्रधान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। मौके पर आश्रम के पुजारी सुबीर महाराज, समेत सक्रिय सदस्य देव नारायण सेन, दीपा दास, पूर्व वार्ड पार्षद शशी भूषण झा,, मौसमी साह, बादल दा के अलावे 2 दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
अररिया फोटो नंबर उपस्थित जयंती समारोह में बच्चों को पुरस्कृत करते हुए