बिहार: साहसमल पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

साहसमल पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
अररिया
प्रखंड के साहसमल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महमुद रेजा व वार्ड सदस्य विजय पासवान, मृत्युंजय कुमार पासवान व राजनारायण पासवान आदि ने गुरुवार को पंचायत मे बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। साहसमल पंचायत के सिसुआ मुसहरी टोला वार्ड नंबर 6 में एक दर्जन लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। वही साहसमल गांव के वार्ड नंबर 17 में घर दरवाजा आंगन में छाती भर पानी रहने से लोगों का काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बकरा नदी के जलस्तर बढ़ने से गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। ग्रामीणों सड़कों की स्थिति बद से बद्तर हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों पर दर्जनों जगह घुटना भर से अधिक पानी जमा है। मुखिया प्रतिनिधि महमुद रेजा व वार्ड सदस्य विजय पासवान ने वार्ड नंबर 6 में घर-घर जाकर लोगों को ऊंचे स्थान पर शरण लेने को कहा। वही रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत में परमान नदी के जलस्तर बढ़ने से गांवों के लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया मो शालेह ने बताया कि परमान नदी में बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर घुटना भर पानी लोगों को जीना मुहाल हो चुका है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: जून माह में एक लाख से अधिक लोगों की हुई कोविड-19 जांच, टीकाकरण में आई तेजी

Sun Jul 3 , 2022
जून माह में एक लाख से अधिक लोगों की हुई कोविड-19 जांच, टीकाकरण में आई तेजी कोरोना से बचाव में टीकाकरण की अहम भूमिका: सिविल सर्जन संक्रमित मरीज़ों को कराया गया होम आइसोलेट: निराला दालखोला चेकपोस्ट पर बीएचएम के नेतृत्व में कराई जाती है कोविड-19 जांच: एमओआईसी पूर्णिया कोरोना संक्रमण […]

You May Like

Breaking News

advertisement