बिहार:श्रीश्रीठाकुरजी का 134वां जन्मदिवस मनाया गया

श्रीश्रीठाकुरजी का 134वां जन्मदिवस मनाया गया
अमित ठाकुर

फारबिसगंज (अररिया) से अमित ठाकुर

परम प्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकुलचंद के आईटीआई स्थित मंदिर सत्संग केंद्र फारबिसगंज में श्रीश्रीठाकुरजी का शुभ 134 वां जन्मदिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस बार प्रत्येक सत्संगी के घर-घर मे ऑनलाइन माध्यम से जन्मदिवस का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन सत्संग केंद्र मे मनाया गया। जिसमें कई सत्संगियो ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामूहिक प्रार्थना से हुई। उसके बाद विभिन्न धर्म ग्रंथो के पाठ के बाद सत्संग एवं नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भानु दा, कौशल राजा, सुदर्शन डे, आयुष झा, सोनी देवी, कल्पना विश्वास द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। जिसे सुन श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। भानु दा द्वारा गाए गई कीर्तन आया आया रे सत्दर्श मस्त भुवन मे… जय राधे राधे कीर्तन गा के संसार सारा झुमेला….. ने पुरे परिवेश को भक्तिमय बना दिया। उसके बाद स्थानीय ऋत्विक समीर दा द्वारा श्रीश्रीठाकुरजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। समीर दा ने बताया कि जो खुद के आचरण द्वारा सबों को सतपथ पर चलने का मार्ग दिखाते हैं वही सद्गुरु होते हैं इसलिए हमें हमेशा सत्य के पथ पर चलना चाहिए और हमें देख कर हजारों हजार लोग सत्य के पथ पर चलेंगे, उन्होंने बताया कि कर्म ही धर्म है, और धर्म एक है मानव धर्म और उसका कोई प्रकार नहीं। सभीको को कोरोना एवं कोई भी बीमारी से बचने के लिए सादगी, सदाचार एवं खानपान के ठाकुरजी द्वारा प्रदत्त नियम नीति को अपनाने की भी बात कही गई। सुबह 7:05 मे जन्मलग्न की घोषणा की गई। जिसमें पूरा वातावरण वंदेपुरुषोत्तमम ध्वनि से गूंज उठा। संध्या 5:43 से ऑनलाइन मातृसम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए नारी एवं मातृ जगत के उत्थान एवं विकास पर प्रकाश डाला गया। संध्या 7:00 बजे से विभिन्न जगहों पूर्णिया, रानीगंज, अररिया, सिलीगुड़ी, फारबिसगंज एक साथ मिलकर ऑनलाइन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर पूरे मंदिर परिसर को फूल मालाओं एवं आलोक मालाओं से सजाया गया था। मौके पर समीर कुमार डे, भानु सिंह, हीरा लाल दास, वीरेंद्र मंडल, राजाराम राय, पुनीत अग्रवाल, श्यामसुंदर ठाकुर, रविन्द्र शर्मा, किशन कुमार, सुदर्शन डे, भवेश झा, राजा भगत, हरेंद्र सिन्हा, पिंटू साह, पूजा देवी, पुनम देवी, कल्पना देवी, सोनी देवी, रीता सिंह, अनीता देवी, सरिता देवी, गौरी सिन्हा एवं कई भक्त उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:मुख्य पार्षद चुनाव को ले बढ़ी उत्सुकता

Fri Sep 17 , 2021
मुख्य पार्षद चुनाव को ले बढ़ी उत्सुकता फारबिसगंज (अररिया) से अमित ठाकुर फारबिसगंज नगरपरिषद की 19वीं मुख्य पार्षद कौन बनेगी, इस बात को लेकर अब शहरवासियों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हालांकि, फारबिसगंज नप के निवर्तमान मुख्य पार्षद चंदा जायसवाल के खिलाफ अविश्वास लगाए जाने का खेल पिछले माह […]

You May Like

advertisement