बिहार: शुरु हुआ ईद गाह का रंगरोगन बढ़ने लगा ईद का उत्साह

शुरु हुआ ईद गाह का रंगरोगन बढ़ने लगा ईद का उत्साह,
*कोरोणा को लेकर दो साल बाद फिर से शुरू होगी ईद की नमाज ईदगाह में
बाजारों में अत्र, टोपी और सेवई की दुकान सज गई है
अररिया
मुस्लिम समुदाय में ईद की खुशियां मनाने का उत्साह बढ़ने लगा है। मंगलवार को रमजान का 24 वां रोजा भी संपन्न हुआ। जैसे-जैसे ईद का दिन नजदीक आ रहा है,ईद की तैयारी जोर पकड़ रही हैं। हर ओर पर्व मनाने की तैयारी अपने हिसाब से की जा रही है। खरीदारी जोरों पर है। कपड़ों की खरीदारी करने में हर उम्र के लोग जुटे हुए हैं। दर्जी अपने दुकान पर सिलने का काम बुकिंग फूल है,का बोर्ड लगा लिए हैं। वही कुर्साकांटा पंचायत मराती पुर अंतर्गत वार्ड 4 व 5 में ईदगाह मस्जिद व मदरसा परिसर को सजाने का काम शुरू हो चुका है। पूरे परिसर में घास की कटिंग की जा रही है। रंग-रोगन किया जा रहा है। मिट्टी भराने का काम हो रहा है, ताकि जमीन बराबर रहे और नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ईदगाह परिसर में ईद की नमाज अदा करने को काफी भीड़ उमड़ती है। ईदगाह कमिटी के सदस्य, मो अल्ताफ ,मो एहसान, मो ईमाम ,मो महबूब ,मो सैय्यद, ने बताया कि ईद गाह मस्जिद व मदरसा परिसर को सजाने का काम जारी है। पेंटिंग हो रही है। जल्द ही पूरे परिसर में लगी घास की कटिंग करा ली जाएगी। साथ ही मिट्टी भरकर इसे बराबर कर लिया जाएगा।
साफ सफ़ाई कर रह
मो शहनवाज ,मो अफजल ,मो साजिद, मो राजा , मो आमिर ,मो दिलदार, मो रईस, ने बताया कि साफ-सफाई इस्लाम में आधा ईमान है। जिले भर के सभी गांवों में ईदगाहों को साफ-सफाई और रंग रोगन किया जा रहा है। इस बार मुस्लिम समुदाय ईद की नमाज ईदगाह में ही अदा करेंगे,, इंशाल्लाह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:देश की मौजुदा हालात को काबू में लाने के लिए कांग्रेस की ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है,,,,,,,,,,, इन्तेखाब आलम

Wed Apr 27 , 2022
देश की मौजुदा हालात को काबू में लाने के लिए कांग्रेस की ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है,,,,,,,,,,, इन्तेखाब आलमअररियादेश की मौजुदा राजनीति स्थित पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने कहा कि आज कांग्रेस की ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है।इन्होंने कहा कि […]

You May Like

advertisement