बिहार सुपौल: जदयू ने की करपुरी चर्चा आयोजित

जदयू ने की करपुरी चर्चा आयोजित
सुपौल
जिले के पिपरा में शनिवार को जदयू का कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अतिपिछड़ा समाज के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों के बारे में चर्चा की गई। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने त्रिस्तरीय पंचायती राज में आरक्षण,नगर निकाय चुनाव के एकल पद में आरक्षण,सभी जिलों में कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का निर्माण,अतिपिछड़ा समाज में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को जीविका से जोड़ना,अतिपिछड़ा आयोग का गठन, जातिगत जनगणना जैसे मुद्दे पर चर्चा किया। साथ ही अतिपिछड़ा समाज के लोगो से नीतीश कुमार के हाथों को 2024 के चुनाव में मजबूत करने का आग्रह किया। इस सभा की अध्यक्षता इस कर्पूरी चर्चा में मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सुपुत्र राज्यसभा सांसद श्री रामनाथ, बिहार के पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर रॉय, निर्मली के विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, महिषी के विधायक गुंजेश्वर साह,स्थानीय विधायक रामविलास कामत,पूर्व विधायक लखन ठाकुर उपस्थित थे।
स्थानीय विधायक रामबिलास कामत ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के 18 साल के विकास कार्यो का जन-जन तक पहुंचने का काम कर्पूरी चर्चा के माध्यम से लोगो तक पहुंचना है। साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा के शासन से देश परेशान है और संविधान के ढांचे को भाजपा नष्ट कर रही है।
पूर्व मंत्री लक्षेश्वर रॉय ने कहा कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर सत्ता में बना रहना चाहते हैं उन्होंने ये भी कहा कि महिला आरक्षण हमारे नेता पूर्व में ही दे चुके हैं जिससे दबे कुचले महिलाएं आज मुखिया, प्रखंड प्रमुख, जिलापरिषद अध्यक्ष और नगर निकायों चुनाव में चैयरमैन बनी हुई है।
राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कार्य बिहार में किया वो जन जन तक पहुचाने की आवश्यकता है और हमारे कार्यकर्ता कर भी रहे हैं।
बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव अमर कुमार चौधरी, अतिपिछड़ा अध्यक्ष किशन मंडल, पिपरा प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल,मधेपुरा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र ना. यादव, हरेकान्त झा, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद मंडल, हरिमोहन बिश्वास, रामचंद्र यादव, खुर्शीद आलम, अभय कुमार मिश्रा, पप्पू जायसवाल, पूनम देवी, प्रियंका यादव, पप्पू साह, दीलिप यादव, निर्धन पासवान,राम किशोर रॉय,अमित गुप्ता, जयप्रकाश जया,राज कुमार साह, भवेश यादव, गंगा यादव,गगन ठाकुर,रवि साह, राम प्रसाद मंडल, सागर यादव,सदानन्द पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार अररिया : प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन का आर्ट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

Sun Sep 24 , 2023
प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन का आर्ट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण अररियाप्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जोगबनी स्थित जेनिथ पब्लिक स्कूल मे शनिवार को विगत माह मे हुए जिला स्तरीय आर्ट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे फारबिसगंज प्रखंड के शिक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement