बिहार सुपौल: तेज रफ्तार पिकअप ने आटो में मारी टक्कर, चालक सहित दो जख्मी

तेज रफ्तार पिकअप ने आटो में मारी टक्कर, चालक सहित दो जख्मी

  • एस एच-91 पर झखाड़गढ के समीप हुई घटना, जख्मी सीएचसी में इलाजरत

सुपौल-छातापुर थाना क्षेत्राधीन एस एच-91 पर झखाड़गढ के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने विपरित दिशा से आ रहे आटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में आटो चालक सहित एक महिला यात्री जख्मी हो गए। वहीं आटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जख्मी को अस्पताल पहुंचाने की बजाय चालक आपस में ही झगड़ने लगे। इस बीच मौके पर मौजूद खवातिनों ने गंभीर रूप से जख्मी महिला को ई रिक्शा पर लादकर सीएचसी छातापुर भेजा और घायल आटो चालक को भी अस्पताल जाने की सलाह दी। क्षतिग्रस्त आटो संख्या बीआर50पी/7379 के जख्मी चालक छातापुर निवासी शिव शंकर कुमार ने बताया कि वह सवारी लेकर रामपुर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप संख्या बीआर 38जीए/5403 ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में डहरिया निवासी बिजेंद्र यादव की पत्नी अनीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायलों का इलाज सीएचसी छातापुर में चल रहा है। इधर, भीड़ में से किसी ने घटना की सूचना छातापुर पुलिस को दे दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। जबकि पिकअप चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ "Vocational Literacy For Jal Inmates" ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ "ਅੰਧੇਰੋ ਸੇ ਉਜਾਲੋਂ ਕੀ ਔਰ" ਭਾਗ-3 ਅਤੇ "ਬੰਦੀ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ" ਭਾਗ-2 ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੇਂਦਰੀ ਜ਼ੇਲ੍ਹ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਤੋਂ

Wed Sep 20 , 2023
ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ “Vocational Literacy For Jal Inmates” ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ “ਅੰਧੇਰੋ ਸੇ ਉਜਾਲੋਂ ਕੀ ਔਰ” ਭਾਗ-3 ਅਤੇ “ਬੰਦੀ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ” ਭਾਗ-2 ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੇਂਦਰੀ ਜ਼ੇਲ੍ਹ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਤੋਂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 20 ਸਤੰਬਰ, 2023 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, […]

You May Like

Breaking News

advertisement