बिहार:दिनदहाड़े हथियारबंद दो अज्ञात अपराधियों ने घर में जबरन घुसकर लूटपाट की घटना का असफल प्रयास

दिनदहाड़े हथियारबंद दो अज्ञात अपराधियों ने घर में जबरन घुसकर लूटपाट की घटना का असफल प्रयास

फारबिसगंज संवाददाता

फारबिसगंज( अररिया)बुधवार को दिनदहाड़े हथियारबंद दो अज्ञात अपराधियों ने घर में जबरन घुसकर लूटपाट की घटना का असफल प्रयास किया। हालांकि इस दौरान अपराधियों ने घर में अकेली गृहिणी के साथ मारपीट करते हुए बाथरूम में बंद करने का भी असफल कोशिश किया। जहां गृहिणी द्वारा साहस का परिचय देते हुए दोनों का जमकर विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद अपराधियों ने अपने आप को घिरते देख मौके से फरार हो गए। उक्त घटना दिन के दस बजे के करीब सुल्तान पोखर वार्ड संख्या तीन की है। इधर घटना की सूचना पर सदलबल पहुँचे दारोगा नेपाली सिंह ने पीड़िता से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दिया है। वहीं घटना को लेकर कई व्यवसायी भी पीड़ित के आवास पहुँचकर जानकारी प्राप्त किया। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से आसपास के लोगों के बीच डर व भय का माहौल है। इधर घटना के आठ घंटे बाद भी पुलिस अपराधियों के गिरेवान तक पहुँचने में असफल साबित हो रही है। इस बावत पीड़िता गृहिणी के व्यवसायी पति महेश कुमार भगत के द्वारा थाना में आवेदन सौंपा है।जिसमे उन्होंने कार्यवाही करते हुए स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि वे एवं उसके पुत्र सुबह दस बजे दुकान चले गए थे। जहां घर में उसकी धर्मपत्नी पिंकी देवी अकेली थी। इसी दरम्यान दो अज्ञात अपराधी जबरन दो तल्ला घर में घुसकर हथियार के बल पर पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया और बाथरूम में बंद कर घर में लूटपाट का असफल प्रयास किया। पीड़ित व्यवसायी ने आगे बताया कि इस क्रम में जब मेरी पत्नी द्वारा शोर मचाया गया तो दोनों अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि दोनों अपराधी पीठ के पीछे स्कूली बैग टांग रखा था। इसके साथ ही मास्क एवं चश्मा भी लगा रखा था। पीड़ित के अनुसार पत्नी के विरोध जताने के दौरान हाथापाई के क्रम में दोनों बदमाशों का चश्मा एवं मास्क गिर पड़ा। जिसका अवलोकन पहुँची पुलिस द्वारा किया गया है। दिनदहाड़े घर में अकेली पत्नी के साथ इस तरह की घटना से वे सपरिवार सहमे हुए हैं। उन्होंने स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। बतादें कि पीड़ित का शहर के केसरी टोला स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। फिलहाल वे अपने परिवार के साथ सुल्तान पोखर के समीप किराए के मकान में रह रहे हैं। घटना के बाद पहुँचे पीड़ित व्यवसायी के शुभचिंतकों ने भी दिनदहाड़े घर में अकेली महिला के साथ इस तरह की घटना से जहां हतप्रभ हैं। वही सुरक्षा के मद्देनजर जितनी मुंह उतनी बातें की चर्चा जारी है। मामलें की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने घटना की जांच शुरू किए जाने एवं कारवाई की बात कही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:नए इलाकों में फेल रहा बाढ़ का पानी सड़कों के कटने से आवागमन ठप गहराते बाढ़ के संकट के बीच लोग ऊंचे स्थान की तलाश में जुटे

Wed Sep 1 , 2021
नए इलाकों में फेल रहा बाढ़ का पानी सड़कों के कटने से आवागमन ठप गहराते बाढ़ के संकट के बीच लोग ऊंचे स्थान की तलाश में जुटे संवाददाता प्रफुल्ल कुमार प्रखंड के दर्जनों गांव का सड़क संपर्क का मुख्यालय से भंग प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली प्रमाण दास बकरा व […]

You May Like

advertisement