बिहार:विश्व कविता दिवस मनाया गया

विश्व कविता दिवस मनाया गया फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में विश्व कविता दिवस मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा विभिन्न कविताओं को स्वस्वर गाया गया। वहीं प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि यूनेस्को ने प्रतिवर्ष 21 मार्च को कवि और कविता के सृजनात्मक महिमा को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। विश्व में कविताओं के लेखन,पठन, प्रकाशन और शिक्षण के लिए नये लेखकों को प्रोत्साहन देना इसके मुख्य उद्देश्य है। वहीं शिक्षक अमित कुमार साह ने विश्व वन दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश में वनों के काटे जाने से अनेक समस्या उत्पन्न हुई है। जो हमारे जलवायु परिवर्तन और धरती पर तापमान का बढ़ना मुख्य हैं। वनों के अत्यधिक विनाश से जंगली जानवरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज सरकार को वन संरक्षण को बढ़ावा देने के सख्त जरूरत है।हम सभी सपथ लेते हैं कि अनावश्यक पेड़ नहीं काटेंगे और प्रत्येक वर्ष कम से कम दस पेड़ अवश्य लगाएंगे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस, कठपुतली दिवस,केशव प्रसाद मिश्र,उस्ताद बिस्मिल्लाह खान,को भी याद किया गया। इस अवसर पर सरयू मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट के स्वयं सेवक चार्लेस किस्कू, रसोइया लखन मुर्मू, आरती देवी,लुखी देवी और बच्चे उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: अधिवक्ता दिनेश भगत आईका द्वारा सम्मानित

Mon Mar 21 , 2022
अधिवक्ता दिनेश भगत आईका द्वारा सम्मानित फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज के विवाह भवन में स्वजातीय सम्मेलन में अखिल भारतीय कलवार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता दिनेश भगत को पुष्प माला देकर आइका जिला अध्यक्ष कुन्दन भगत और मीडिया प्रभारी आदर्श जायसवाल ने स्वागत किया। साथ ही स्वागत करते हुए कहा […]

You May Like

advertisement