बिहार:फलका ,पोठिया पहले दिन के नवरात्र में मंदिरों में भक्तों जनों की दीप जलाने उमरी भीड़

फलका ,पोठिया पहले दिन के नवरात्र में मंदिरों में भक्तों जनों की दीप जलाने उमरी भीड़

कटिहार फलका से अमर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

कटिहार /जिला के फलका प्रखंड पोठिया श्री श्री 108 दुर्गा मंदिर और पकड़िया दुर्गा मंदिर में   पहली नवरात्रि को लेकर संध्या भक्त जनों की दीप जलाने को लेकर काफी उमड़ी भीड़ आज से यानी 7 अक्टूबर, 2021 से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक बड़े ही धूम- धाम से मनाय जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा- अर्चना की जाती है। मां शैलपुत्री सौभाग्य की देवी हैं। उनकी पूजा से सभी सुख प्राप्त होते हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण माता का नाम शैलपुत्री पड़ा। माता शैलपुत्री का जन्म शैल या पत्थर से हुआ, इसलिए इनकी पूजा से जीवन में स्थिरता आती है। मां को वृषारूढ़ा, उमा नाम से भी जाना जाता है। उपनिषदों में मां को हेमवती भी कहा गया है। हर साल अक्टूबर माह दुर्गा पूजा आते हैं लेकिन 2020 कोविद19 काल के कारण जो मंदिरों में भीड़ देखना था ।वह नहीं देखी गई और इस बार मां दुर्गा की कृपा से कोरोना खत्म होते ही सभी भक्तजनों को दीप जलाने के लिए काफी खुशी और उत्साह दिखाई दिए ।

पूजा-विधि

इस दिन सुबह उठकर जल्गी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
 नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना भी की जाती है।
पूजा घर में कलश स्थापना के स्थान पर दीपक जलाएं।
अब मां दुर्गा को अर्घ्य दें।
मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। इस दिन मां को सफेद वस्त्र या सफेद फूल अर्पित करें। 
मां को सफेद बर्फी का भोग लगाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:नवरात्र के पहले दिन गोदना ठाकुरबाड़ी में खोल दिए जाते हैं पट

Thu Oct 7 , 2021
नवरात्र के पहले दिन गोदना ठाकुरबाड़ी में खोल दिए जाते हैं पट फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता फारबिसगंज शहर में लगभग डेढ दर्जन दुर्गा पूजा समितियों द्वारा विभिन्न स्थलों पर भव्य पंडाल बनाकर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। शहर के गोदना ठाकुरबाड़ी, बड़ा शिवालय, गोढियारे चौक पूजा समिति, बाजार समिति, चौहान टोला, सुल्तान […]

You May Like

Breaking News

advertisement