बिहार:धूमधाम से मनाया गया प्रथम वार्षिक उत्सव

धूमधाम से मनाया गया प्रथम वार्षिक उत्सव

सिमराहा (अररिया)
फारबिसगंज प्रखंड के डोरिया गांव मुर्बल्ला चौक स्थिति प्राइवेट स्कूल मसूद एकेडमी ऑफ एक्सिलेंस में गुरुवार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया। सैकड़ों स्थानीय लोग बच्चों द्वारा आयोजित मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का देर रात तक आंनद लेते रहे। स्कूल के डारेक्टर मास्टर मगफूर आलम, प्रिंसिपल तौकीर आलम, प्राइवेट स्कूल असोसिएशन के अध्यक्ष सिबटेन अहमद, बीपीएनपीएसएस के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला सचिव नवीन ठाकुर, जिला महा सचिव आशिकुर रहमान, वरीय उपाध्यक्ष इमरान आलम, प्रवक्ता नरसिंहनाथ ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद बारी बारी से अपने संबोधन में बेहतर भविष्य तथा ऊंचे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उपस्थित बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा किए। कक्षा नर्सरी से कक्षा दस तक के बच्चों को उनके द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए पत्रकार परवेज आलम, शिक्षक अरशद अलिफ, डॉक्टर अज़हर जैसे दर्जनों शिक्षा प्रेमी लोगों के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रागिब रेजा, सालिक, महमूद, निसार, विष्णु, जिया, अबुलेश, मोख्तार, लक्ष्मण, आनंद सहित विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:जोगबनी जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग को किया जाय दुरुस्त : संजय कुमार

Fri Mar 25 , 2022
जोगबनी जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग को किया जाय दुरुस्त : संजय कुमार फारबिसगंज (अररिया) ऐतिहासिक ब्रिटिशकालीन मीरगंज पुल पर हल्के वाहनों का आवागमन का कार्य मध्यरात्रि से बंद हो जाने के उपरांत जिला प्रशासन के द्वारा दो वैकल्पिक मार्गों का चयन जोगबनी जाने के लिए किया गया है। एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement