बिहार:यह बजट सकारात्मक है ,,,,,,,,जदयू

यह बजट सकारात्मक है ,,,,,,,,जदयू

अररिया

आम बजट 2022 – 2023 पर अररिया जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव सह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जल श्रमिक प्रकोष्ठ बिहार सीताराम मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य है। पेश बजट समग्र कल्याण और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक होगा। श्री मंडल ने कहा कि यह बजट सर्व समावेशी है। इस बजट से देश के किसान, मजदूर ,दलित , शोषित ,वंचित ,महिलाओं व युवाओं के आकांक्षाओं एवं आशाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। 400 अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेन और राष्ट्रीय उच्च पथ का विस्तार स्वागत योग्य है। बजट में कृषि, पर्यावरण , स्वास्थ्य ,कल्याण ,रेलवे ,एक्सप्रेस हाईवे ,जल जीवन , शिक्षा ,सुरक्षा ,लघु उद्योग से लेकर आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष बल दिया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:जगदेव प्रसाद कुशवाहा की सौवी जयंती मनाई गई

Wed Feb 2 , 2022
जगदेव प्रसाद कुशवाहा की सौवी जयंती मनाई गई पूर्णिया रेणु उद्दान, लाईन बाजार पूर्णिया के प्रांगण में अमर शहीद बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद कुशवाहा की सौवीं जयंती बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में मनाई गई। भारत मुक्ति मोर्चा के जिला प्रधान महासचिव […]

You May Like

advertisement