बिहार:आज सुभाष नगर स्थित कांग्रेस ऑफिस में कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों का एक बैठक आयोजित किया गया

आज सुभाष नगर स्थित कांग्रेस ऑफिस में कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों का एक बैठक आयोजित किया गया

पूर्णिया संवाददाता

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर समाधान हेतु ब्लूप्रिंट बनाकर सिलसिलेवार और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर सदस्यों के बीच सहमति बनी।

जिलाध्यक्ष श्रीमती इंदू सिन्हा की अध्यक्षता में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यालय को सुव्यवस्थित करते हुए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उसके निष्पादन हेतु ब्लू प्रिंट तैयार किया।

अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष श्रीमती सिन्हा ने कहा कि आज पूर्णिया के अंदर किसी भी दल के पास कांग्रेस वाली विरासत नहीं है। कॉन्ग्रेस हमेशा से सामाजिक सद्भाव और समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे लोगों के लिए समर्पित होकर काम करती रही है। समाज के अंदर जो भी अनिष्पादित समस्या है उस समस्या को ससमय निष्पादित करवाना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है जिला कांग्रेस कमिटी हर संभव प्रयास कर हर समस्या का निष्पादन अवश्य सुनिश्चित करेगी।

अपने उद्बोधन में जिला प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष श्री एसएम झा ने कहा कि आज पूर्णिया घटनाओं एवं अपराधों का शहर बन कर भयाक्रांत हो चुका है। शहरवासी डरे, सहमे जीवनयापन करने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर मजबूती के साथ अपराध के समस्या पर नियंत्रण पाने की आवश्यकता है। शहर को पुनः शांति, समृद्धि, सद्भाव और विकास का केंद्र बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी कटिबद्ध है। श्री झा ने आगे कहा कि सदर अस्पताल में कार्यरत डाक्टरों एवं नर्सों के साथ हीं पीएससी केन्द्रों में नियुक्त डॉक्टरों की आंकड़े को जानना भी आवश्यक है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवा को सही ढंग से बहाल करवाय जा सके।श्री झा ने कहा आज पूर्णिया में प्रशासनिक स्तर पर, सामाजिक स्तर पर और जनप्रतिनिधि के अवसर पर कई जटिल समस्याएं हैं जिनको कांग्रेस पार्टी दूर करवाने हेतु कटिबद्ध है। समाज को स्मैकर्स की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु प्रशासन के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जाएगा और शहर में बढ़ रहे अपराध को लेकर भी प्रशासन को जागृत और गतिमान किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के साथ कोआर्डिनेशन बनाकर समाज के सभी समस्याओं का निष्पादन अति आवश्यक है।

जिला उपाध्यक्ष श्री अरूण राय पुलक जी ने कांग्रेस सदस्यता अभियान को गतिमान करने की जरूरत पर जोर डाला।

जिला उपाध्यक्ष मनीष जी एवं एज़ाज़ अहमद ने पंचायतों में व्याप्त समस्याओं को गम्भीरता से लेने की जरूरत पर बल दिया। एज़ाज अहमद ने बताया कि आज ग्रामीण क्षेत्रों के किसान और शहरी क्षेत्र के मध्यम वर्गीय लोगों के द्वारा जमीन म्यूटेशन की समस्या को गम्भीर समस्या बताते हुए इसपर कांग्रेस कमिटी के पहल को जरूरी बताया।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री दिनकर स्नेही ने कहा कि सभी लोग कांग्रेस से बहुत प्यार करते हैं और भाजपा के भ्रम से अब आहत हो भाजपा के भ्रमजाल से निकलने को कटिबद्ध हो चुके हैं, हमें समाज को पुन: कांग्रेस के साथ जोड़ने की जरूरत है।

वही कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्री संजय यादव ने बताया कि भाजपा सरकार ने आज आम आवाम को जीने लायक नहीं छोड़ा है। जहां गैस के दामों में 116% की वृद्धि हुई है वही डीजल और पेट्रोल के दामों में क्रमशः 146 और 148% की वृद्धि हुई है। सरसों तेल के दामों में 200% से ज्यादा उछाल गरीब और मध्यम वर्ग के कमर को तोड़ कर रख दिया है।

वहीं कांग्रेस जिला सचिव श्रीमती सोनी सिंह ने भी अपने वक्तव्य मैं जिले को स्मैकर्स मुक्त, अपराध मुक्त और सामाजिक सद्भाव युक्त जिला बनाने हेतु कांग्रेस के पहल को जरूरी बताया।

वहीं पवन गुप्ता जी का मानना था कि आज पूर्णिया वासियों की एकमात्र उम्मीद कांग्रेस पार्टी हीं है क्योंकि पूर्णियावासियों ने भले ही भाजपा के विधायक और जदयू के सांसद को वोट दिया हो लेकिन समस्याओं से निजात पाने की अपेक्षा वह निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी से ही कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जहां एक तरफ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी है वहीं जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन दोनों को उनका कर्तव्यबोध कराते हुए कार्य निष्पादन को पूरा करवाना भी है।

चूँकि बेहतर स्वास्थ्य सेवा हेतु जिला कांग्रेस कमिटी प्रतिबद्ध है इसलिए आजके बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया की कल यानि 02/09/2021 को सुबह के 11:00 बजे पूर्णिया सिविल सर्जन से मिलकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा सौपेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:एम्बुलेंस कर्मचारी गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,मरीजो की बढ़ी परेशानी

Thu Sep 2 , 2021
एम्बुलेंस कर्मचारी गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,मरीजो की बढ़ी परेशानी। पूर्णिया संवाददाता बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा पूर्णिया के अधीनस्थ 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ जिला शाखा पूर्णियां के बैनर तले जिले भर के सभी 102,एंबुलेंस कर्मी पूर्व के मांग पत्र में हुए समझौता सहित अपनी 12 सूत्री […]

You May Like

advertisement