![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221222-WA0016.jpg)
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
✍️, सौरीख कन्नौज रिपोर्टर उपेंद्र चतुर्वेदी
कन्नौज । सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वह इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सौरिख कस्बा सकरावा रोड पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएससी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना उसके घर परिवार के लोगों को दी। सूचना लगते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। जनपद मैनपुरी थाना किशनी गांव कुतुबपुर निवासी राजशेखर उम्र 24 वर्ष पुत्र मुंशीलाल अपनी मौसी सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कुष्का नगरिया में आया हुआ था। बुधवार देर शाम घर वापस जाते समय सकरावा रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। उपचार के दौरान दम तोड़ने पर इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। राजशेखर की शादी करीब 24 दिन पहले बिधूना से हुई थी। पत्नी समेत माता-पिता घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।