पिकअप के धक्का से घायल महिला की मौत
आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरखोरी के पास एक सप्ताह पूर्व हुई मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। नेनुहापुर जमीन हरखोरी गांव निवासी सविता पत्नी इंद्रजीत एक सप्ताह पूर्व गांव में राशन की दुकान से अंगूठा लगाने गई थी। घर लौटते समय पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। मृतक का को दो पुत्र व पांच पुत्री है। महिला की मौत के बाद परिजन रो रो कर बेहाल हैं।