बिलरियागंज आज़मगढ़:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हिंदू-मुसलमान मिलकर लड़ेंगे गरीबी और गुण्डों से लड़ाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हिंदू-मुसलमान मिलकर लड़ेंगे गरीबी और गुण्डों से लड़ाई

संवाददाता राजकुमार जायसवाल

आजमगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आजमगढ़ पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों की ओर से गदा भेंट करके उनका स्वागत किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि अखिलेश के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने खास रणनीति बनाई है। अब आजमगढ़ और लालगंज में भी भाजपा ईश्वर के आशीर्वाद और जनता जनार्दन के सहयोग से फतह करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने अपने भाषण की शुरुआत देश के पहले सीडीएस रहे विपिन रावत को याद कर श्रद्धांजलि देकर और 2 मिनट मौन रखकर और मौजूद भीड़ को भी मौन रखने की अपील कर की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के किए गए तमाम कार्यों को याद करते हुए कहा अटल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य मोदी और योगी कर रहे हैं। अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। अब हिंदू न मुसलमान से लड़ेगा, न मुसलमान से हिंदू लड़ेगा। बल्कि दोनों मिलकर योगी मोदी के नेतृत्व में गरीबी और अपराधियों से लड़ेंगे, महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों से लड़ेंगे, अपने कल्याण के लिए लड़ेंगे। पिछले 70 वर्षों में विकास न होने के आंकड़े को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि योगी मोदी ने सभी वर्गों खासकर गरीब तबके का ख्याल रखा है। रसोई गैस, शौचालय, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, दुर्घटना बीमा जैसी तमाम योजनाओं को दिया। कोरोना जैसी बीमारी में रात दिन काम किए। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्मी न हाथी पर आती है, न साइकिल, न पंजे पर आती है। लक्ष्मी कमल पर ही आती है। मौके पर उपस्थित पारस नाथ यादव, कुंवर रणंजय सिंह, राम पाल सिंह, राधेश्याम सिंह, कृष्ण पाल, अनिरुद्ध सिंह अखिलेश सिंह संयोजक, सतेन्द्र राय, अभिषेक सिंह बन्टी, मेल्हु राम शास्त्री, आदि उपस्थित

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धराधाम एवम येयनयनयसयस द्वारा आयोजित हुआ भव्य कवि सम्मेलन

Thu Dec 9 , 2021
बिजेंन्द्र सिंह की रिपोर्ट: सरयू के तट पर बही कविता की रसदार धराधाम एवम येयनयनयसयस द्वारा आयोजित हुआ भव्य कवि सम्मेलनशायरी और कविता की भाषा हर कोई समझता है चाहे उसे भाषा का ज्ञान हो या ना हो__सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय गोरखपुर। बड़हलगंज में सरयू नदी के तट पर […]

You May Like

advertisement