बिलरियागंज पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

ऑटो में टुल्लू पम्प ले जाते समय वांछित गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस भी बरामद

आज़मगढ़। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से चोरी का टुल्लू पम्प, अवैध तमंचा, कारतूस और ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है।

बता दे कि 10 जुलाई को ग्राम हारीपुर निवासी प्रमोद कुमार राय ने तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर लगे हैंडपंप का टुल्लू पम्प अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस पर थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 191/2026, धारा 303(2)/317(2) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया था।

थानाध्यक्ष निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 16 जुलाई को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ऑटो में चोरी का सामान ले जाया जा रहा है। अलाउद्दीनपट्टी से नसीरपुर मार्ग पर पुलिस ने ऑटो संख्या UP 50 DT 1167 को रोककर तलाशी ली। ऑटो चालक कैश आलम पुत्र एकलाख निवासी ग्राम खानकाह थाना बिलरियागंज के पास से 1 टुल्लू पम्प, 1 अवैध तमंचा .315 बोर और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त ने टुल्लू पम्प को हारीपुर से चोरी करना स्वीकार किया। ऑटो के वैध कागजात न मिलने पर उसे धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम में सीज कर दिया गया। अभियुक्त के खिलाफ चोरी के साथ ही मु0अ0सं0 192/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेन स्नेचिंग गिरोह का गैंग लीडर गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

Fri Jul 17 , 2026
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, वाराणसी निवासी विशाल उर्फ बाबू बीडी दबोचा आज़मगढ़। महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग और चोरी करने वाले संगठित गिरोह के गैंग लीडर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आजमगढ़ और वाराणसी में 11 मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. […]

You May Like

advertisement