उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए बिंदुखत्तावासी

जफर अंसारी

लालकुआं। बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक के चौथे दिवस के प्रथम चरण में द फाउंडेशन अकादमी के प्रबंधक सत्यवीर सिंह त्यागी, एसकेएम के प्रबंधक कमलेश पाठक, सुरुचि इंडियन गैस के प्रबंधक जीवन सिंह, दानू इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ चंद्र सिंह दानू, भास्कर भट्ट व द्वितीय चरण का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी व किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस दौरान क्षेत्र के 10 स्कूलों के बीच हो रही सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं क्षेत्र की महिला दलों की झोड़ा चाचरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
उत्तरायणी कौतिक के चौथे दिन विभिन्न 10 विद्यालयों के बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया, साथ ही महिला दलों की झोड़ा चाँचरी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का संचालन मेला समिति के सचिव प्रेम सिंह दानू ने किया।
वहीं द्वितीय चरण रात्रि 9 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय, लोक गायक राकेश जोशी व संस्कृत विभाग से आई हुई टीमों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। माया उपाध्याय ने क्रीम पॉडरा, ओ चंदू ड्राइवरा, चाहा को होटल, हाय काकड़ी झिल मां, जयपुरिया साड़ी, छोरी लच्छिमां और ओ मेरी माया समेत दर्जन भर गीतों की प्रस्तुति देकर क्षेत्र वासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी,मेला अधिकारी अजय गर्बयाल, नवीन पपोला, प्रभात पाल, देवराज सिंह दानू, विजय सिंह सामंत, शेर सिंह दानू, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाप सिंह दानू, कै इंद्र सिंह पनेरी, प्रमोद कलोनी, कृपाल सिंह नेगी, पुष्कर दानू, मनोज दानू, बीना जोशी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद मिश्रा, दीपक नेगी, चेतन पांडेय, किशन देवली, कमलेश पाठक, विनोद दानू, सागर शर्मा, पवन सनवाल समेत भारी संख्या में उपस्थिति रहे।

फोटो परिचय- बिंदुखत्ता में आयोजित उत्तरायणी कौतिक में कार्यक्रम प्रस्तुत करती प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्धनों की आत्मा में होता है ईश्वर का वास: अरविंद श्रीवास्तव

Thu Jan 16 , 2025
रिपोर्टर विपिन राजपूत निर्धनों की आत्मा में होता है ईश्वर का वास: अरविंद श्रीवास्तव ठंढ से बचाव के लिए कायस्थ महासभा द्वारा 251 निर्धनों को कंबल वितरित रायबरेली शहर के देवानंदपुर और अहिया रायपुर मोहल्ले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement