पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रुप में मनाया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

आधुनिक भारत के निर्माता थे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी : अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र, 20 अगस्त :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में ब्रह्मसरोवर के उत्तरी तट पर स्थित माधव सेवा ट्रस्ट अन्नक्षेत्र पर जाकर जरूरतमंद लोगों को खाना एवं फल वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली, पृथ्वी सिंह तुर्क,श्रीप्रकाश मिश्रा,मेहर सिंह रामगढ़,सुरेंद्र सैनी, बलजीत सिंह एडवोकेट, विवेक भारद्वाज डब्बू,मुकेश कुमार,सुभाष मिर्जापुर और सुनीता बतान भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वर्गीय राजीव गांधी को नमन करते हुए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने युवा शक्ति को सत्ता में भागीदारी देने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष करके 18 वर्ष की थी। वे आधुनिक भारत के निर्माता थे।देश में कंप्यूटर क्रांति उनकी ही देन है। राजीव गांधी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पंचायती राज कानून को देश में लागू कराया। प ंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई होती है। उनका मानना था कि पंचायती राज प्रणाली मजबूत होने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा,जबकि वर्तमान सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है। जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। देश में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। जो भी सत्तारूढ़ पक्ष की ज?नविरोधी नीतियों की आलोचना करता है,उसे राष्ट्रविरोधी करार दे दिया जाता है।
अरोड़ा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के पद चिह्नों पर चल ही देश में लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पिछले नौ माह से किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हुए हैं,लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन करके अपनी बात कहने का अधिकार है,लेकिन केंद्र सरकार और अन्य भाजपा शासित प्रदेश सरकारें जनता के इस अधिकार का हनन कर रही हैं।
अरोड़ा ने किसान आंदोलन को अब तक विश्व का सबसे बड़ा शांतिपूर्वक चलाया जा रहा आंदोलन बताते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि तीनों काले कानूनों को रद किया जाए,ताकि किसान सम्मानपूर्वक अपने घर वापिस जा सके। उन्होंने कहा कि देश में आपसी भाईचार और सद्भावना खत्म करने का प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:सरकारी धन का दुरुपयोग, नहीं मिला स्थानीय लोगों को सरकारी शौचालय का लाभ

Sat Aug 21 , 2021
सरकारी धन का दुरुपयोग, नहीं मिला स्थानीय लोगों को सरकारी शौचालय का लाभ।*आजमगढ़: शहर के बीचो बीच फराशटोला मोहल्ले में लाखों की लागत से बना सरकारी शौचालय ताला बंद कर 2 साल से कर रहा है उद्घाटन का इंतजार नदी बढ़ने से स्थानीय लोग हैं परेशान आजमगढ़:फराशटोला स्थित नगर पालिका […]

You May Like

advertisement