![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG_20221122_213450-1024x586.jpg)
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्म दिवस
रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन
कोंच(जालौन)समाजवादी पार्टी को स्थापित करने वाले व प्रथम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस दिन मंगलवार को तहसील परिसर के समीपस्थ सरोजनीय नायडू पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया जिसमें सर्व प्रथम मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संस्मरणों को याद किया गया कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव/चुनाव पर्यवेक्षक आमीन ख़ां ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें मुलायम सिंह के पदचिन्हों पर चलना चाहिए क्योंकि हमारे नेता जी जमीन से जुड़े हुए थे और हर कार्यकर्ता के सुख दुख में शिरकत करते यह इसी लिए उन्हें धरती पुत्र मुलायम सिंह कहा गया उनकी सरलता और लगन शीलता के कारण पार्टी ने संघर्ष करते हुए ऊंचाइयों पर पहुंचकर अपना मुकाम बनाया यही सोच रखते हुए आने वाले आगामी नगर निकाय चुनावों में पूरी पार्टी को प्राण पण से जुटकर वार्डों एवं नगर पालिका अध्यक्ष तक जीत दर्ज करनी है तभी हम नेताजी के सपनों को साकार कर सकें और अपने बर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव के हाँथ मजबूत करेंगें इसी कड़ीं में नरायन दास अहिरवार बिबेक यादव हाजी रहम इलाही कुरैशी व पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव प्रतिपाल सिंह गुर्जर हरिश्चंद्र तिवारी आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए इस अवसर लला शुक्ला मृदुल दांतरे प्रधव मिश्रा छोटू टाइगर दिलीप महावीर यादव करुणानिधि शुक्ला बंटी गिरवासिया गोबिंद शुक्ला पारस वर्मा सुशील रजक ममता कुशवाहा राखी कुशवाहा सहित तमाम पार्टीजन मौजूद रहे।