विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
बुढ़नपुर आजमगढ़
कोयलसा के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए विजयी हुई भाजपा की पूजा यादव पत्नी संतोष यादव ने अपनी जीत पर खुशी जताई और अपने मतदाताओं को धन्यवाद दिया।उन्होंने सभी भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि ,भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास हमारे ऊपर जताया है। उसको हम टूटने नहीं देंगे ,साथ ही कोयलसा विकासखंड का बहुमुखी विकास कराने के लिए प्रतिज्ञा बद्ध रहेंगे। बता दें कि कोयलसा विकासखंड में भाजपा प्रत्याशी पूजा यादव पत्नी संतोष यादव तथा सपा प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र यादव के बीच में सीधा मुकाबला था। कांटे की इस लड़ाई में भाजपा प्रत्याशी पूजा यादव पत्नी संतोष यादव 42 मत पाकर विजई घोषित हुई। वही सपा प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र यादव को 40 मत प्राप्त हुआ। इस तरह भाजपा प्रत्याशी पूजा यादव पत्नी संतोष यादव मात्र 2 वोटों से चुनाव जीत कर पहली बार ब्लाक प्रमुख बनी। पूजा यादव पत्नी संतोष यादव की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और फूल माला पहनाकर विजेता की तरह उनका स्वागत किया।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 9452717909