अयोध्या:लाव लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम

लाव लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम

अम्बेडकर नगर | आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सातवीं बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीद बनाये पूर्व विधायक त्रिवेणीराम आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लाव लश्कर के साथ नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट रवाना हो गए। लम्बे काफिले के साथ नामांकन करने निकले भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम का रास्ते में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल के ससुर है भाजपा ने इस बार अनीता कमल के बजाय उनके ससुर त्रिवेणीराम पर दाव लगाया है। आज प्रातः भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम, विधायक अनीता कमल, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भगवान पाण्डेय, अभिषेक निषाद, महेन्द्र वर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, अरबिंद उपाध्याय, बरुण सिंह, मुकर्रम खां, अभिषेक त्रिपाठी, विनय पाण्डेय, सुनील यादव,नीरज सोनी, आयुष त्रिपाठी, विकास यादव, विजय यादव, रामकृष्ण पाण्डेय डबलर, मीरा पाण्डेय, डॉक्टर पूनम राय,अभय सिंह मोनू,समशेर सिंह राजपूत आदि नेताओं के साथ नामांकन करने रवाना हुए रास्ते में जहागीरगंज, रामनगर, इंदईपुर, अछती आदि बाजारों में जोरदार स्वागत किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Wed Feb 9 , 2022
अयोध्या:———–अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्याशैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान,विधानसभा चुनाव शान्ति व्यवस्था, अपराध एंव अपराधियों तथा रोकथाम जुर्म जरायम के विरुद्ध अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव सुरेन्द्र प्रताप तिवारी […]

You May Like

advertisement