उत्तराखंड: कांगेस की ‘भाजपाई ढोलकी पोल खोल’ पद यात्रा का आगाज…

रामनगर: रामनगर में कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर है। जनता यह जानती है और 2022 में इसका जवाब भाजपा को देगी। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नैनीताल जिले के रामनगर में पदयात्रा निकाली। लखनपुर से शुरू होकर पदयात्रा नगर पालिका के ग्रीन वैली पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि रामनगर से पदयात्रा का आगाज हो चुका है, जो प्रदेश के सभी जिलों और नगरों में जाएगी। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य महंगाई के मामले पर सरकार के नींद से जगाना है। हरीश रावत ने कहा कि आज महंगाई की मार से परेशान जनता कांग्रेस साथ आ गई है। इस पदयात्रा का नाम ‘भाजपाई ढोलकी पोल खोल’ रखा है।

उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का मकसद महंगाई और बेरोजगारी का विरोध करना है। हरीश रावत ने दावा किया कि 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम रोज आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार का पतन निश्चित है। कांग्रेस कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव मिटाकर एक हो जाएं और भाजपा की करनी और कथनी जनता को बताएं। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी, सभासद तनुज दुर्गापाल, कुलदीप शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा, अध्यक्ष गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज़मगढ़ में विश्वविद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दर्जनों पत्रकारों को जिला प्रशासन द्वारा नही जारी किया गया कार्यक्रम कवरेज पास 

Sat Nov 13 , 2021
▶️ जिला प्रशासन की मनमानी के चलते दर्जनों पत्रकार शिलान्यास कार्यक्रम में जाने से रहें बंचित।  ▶️ शिलान्यास कार्यक्रम कवरेज करने से बंचित रहें पत्रकार। ▶️ जिला प्रशासन की मनमानी से पत्रकारों में आक्रोश।  ▶️ शिलान्यास कार्यक्रम कवरेज पास मे जिला प्रशासन द्वारा किया गया भेदभाव।  आज़मगढ़ वैशवारा न्यूज।  जनपद आजमगढ़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement