चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय को लेकर भाजपा जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर दी जानकारी


जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी
जनपद कन्नौज में भारतीय जनता पार्टी के जनपद कार्यालय पर जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय को लेकर भाजपा जिला प्रभारी उदयन पालीवाल और जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान जिला प्रभारी ने कहा कि यह भाजपा की ऐतिहासिक जीत है, जो कि क्षेत्र की जनता, और कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत और लगन से संभव हुई। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जनाधार देते हुए जो अपेक्षा की है, हमारे समस्त जनप्रतिनिधि उस पर खरे उतरेंगे, ऐसा हमारा विश्वास है। पहले की सरकारों के जनप्रतिनिधि सिर्फ अपनी जेब और जेब के लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं, लेकिन इन सबमें सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जो सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य करती है। पात्र व्यक्ति को ही सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले, ऐसी हमारी प्राथमिकता रहती है। कोई भी व्यक्ति अनुचित लाभ न ले, इसका निवेदन भी हम जनता से करते हैं। यह दल गरीब, शोषित, वंचित, असहाय लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ अधिक देने का प्रयास करती है। अभी तक पंचायत में हमारी मानसिकता के जनप्रतिनिधि नही थे जिस कारण समभाव से कार्य नही किया जाता था। सभी योजनाओं में भेदभावपूर्ण नीति के तहत एक खास वर्ग जाति के लोगों को लाभ दिया जाता था, जो कि सर्वथा अनुचित है। जिससे जनता के साथ न्याय नही हो पाता है। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत जी ने कहा कि पिछली सरकारों में जनपद के सभी 8 ब्लाकों में एक ही जाति के व्यक्तियों अथवा अपनी जेब के व्यक्तियों को प्रमुख बनाया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने सभी जातियों के साथ न्याय करते हुए सभी 8 ब्लाकों में 8 अलग अलग जातियों के व्यकितयों को ब्लाक प्रमुख बनाया है। ये हमारे ध्येय वाक्य सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करती है। इतना ही नही हमारी पार्टी से कन्नौज ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया जो कि एक सब्जी विक्रेता है और सौरिख से ब्लॉक प्रमुख कपूरी देवी बाथम जो कि एक दिहाड़ी मजदूर का काम करती है, ऐसे लोगों को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी बनाया था और सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर जिताया भी। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने जनपद में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार नित्य मिश्रा के साथ हुई घटना की बहुत निंदा की और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता संयमित और संस्कारवान हैं, जो कि इस प्रकार की घटना में संलिप्त नही हो सकते। ये निश्चित ही विपक्ष के लोगों का कार्य है। जो ब्लाक के नामांकन में संख्या बल के सहारे अराजकता फैलाने का कार्य कर रहे थे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक जी से वार्ता की गई है, दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही के लिये कहा गया है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, जिला मंत्री अजय बर्मा, रजनीश राजपूत, अधिवक्ता तरुण चंद्रा, आकाश गुप्ता, घनश्याम राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्वालियर मध्य प्रदेश: 24 घण्टे के भीतर एक अंधे कत्ल का किया खुलासा

Mon Jul 12 , 2021
जिला रिपोर्टर विनय त्रिवेदी कैमरामैन जुल्फिकार खान( पंडू) , क्राइम ब्रांच और सिरोल पुलिस ने महज 24 घण्टे के भीतर एक अंधे कत्ल का खुलासा किया है। एसपी अमित सांघी के अनुसार गश्त के दौरान सिरोल पुलिस को 9 जुलाई की रात सिरोल पहाड़ी के नीचे कार में संदिग्ध अवस्था […]

You May Like

Breaking News

advertisement