मेहनगर आज़मगढ़: महामंडलेश्वर धाम के पुजारी को भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

मेहनगर आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने गूरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेहनगर तहसील के गौरा ग्राम स्थित महामंडलेश्वर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही श्री सिंह ने मंडलेश्वर धाम के पुजारी बाबा देवनाथ दास को अंग वस्त्र प्रदान किया और पुष्प माला से सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने महामंडलेश्वर से कोरोना संकट को शीघ्र समाप्त करने और 2022 में प्रदेश में पुनः जनता पार्टी की सरकार बनाए जाने की प्रार्थना की। श्री सिंह द्वारा मंडलेश्वर धाम के पुजारी को सम्मानित करने की खब़र पर क्षेत्रीय नागरिकों ने एक नयी पहल बताते हुए खुशी जाहिर की है।
तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवईत पर पहुँच कर कोरोना वैक्सिनेशन केन्द्र का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमुदाय से मास्क का प्रयोग करने व वैक्सीन की दोनों खुराक प्राथमिकता के तौर पर लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन लाल गुप्त, ननकू राम सरोज, संतोष कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार चौहान, अनुराग पाण्डेय, मुकेश कुमार सिंह, जलभरत सिंह, परमहंस सिंह और उमेश कुमार सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि माता-पिता से मिले संस्कारों व प्रेरणा के चलते करते हैं समाज सेवा- सोनू सूद

Sat Jul 24 , 2021
मोगा,24 जुलाई ( शालीन शर्मा,जिला संवाददाता, मोगा)- कोरोना काल में इस महामारी के चलते पैदा हुए गंभीर हालातों और इन से जूझ रहे लोगों की सहायता करने में मसीहा के रूप में आगे आए सोनू सूद ने जहां देशभर में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता ही नहीं बल्कि नामी समाजसेवी के रूप […]

You May Like

Breaking News

advertisement