भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने ली नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की बैठक,संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 18 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने आज जिले के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की। बैठक की शुरुआत महामंत्री गोल्डी ने सभी के परिचय के साथ की।जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति होने पर शुभकामनायें दी। मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष सुशील राणा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
सुशील राणा ने सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी के विचारों और उद्देश्यों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रिय रूप से काम करना होगा। इसके अलावा, क्षेत्रीय विकास और समाज की भलाई के लिए पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
बैठक में आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए और सभी मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से ही आने वाले चुनावों में पार्टी को सफलता मिलेगी।
इस मौके पर जिला महामंत्री तेजीन्द्र गोल्डी, मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, विवेक रावत, नरेंद्र जांगड़ा,विकास शर्मा, सुखबीर सिंह, प्रदीप शर्मा, प्रिंस मंगला, यादविंद्र राणा, शिव गुप्ता,बाबू राम, अमरेंद्र सिंह,नरेंद्र दबखेड़ा, सुपार्श्व जैन उपस्थित रहे।
जिला कुरुक्षेत्र से विवेक रावत बने भाजपा थानेसर मंडल के अध्यक्ष पूर्व में थे भाजपा थानेसर मंडल के महामंत्री।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना तथा पीएम सुरक्षा बीमा योजना नागरिकों के लिए हो रही है कारगर साबित : नेहा सिंह

Sat Jan 18 , 2025
पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना तथा पीएम सुरक्षा बीमा योजना नागरिकों के लिए हो रही है कारगर साबित : नेहा सिंह। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 18 जनवरी : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना नागरिकों के लिए कारगर सिद्ध […]

You May Like

Breaking News

advertisement