बहुमत खो चुकी है भाजपा सरकार, मुख्यमँत्री दें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा : अशोक अरोड़ा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में दबखेड़ी निवासियों ने थामा कांग्रेस का दामन।

कुरुक्षेत्र, 8 मई : पूर्व मँत्री व कंाग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने मांग की है कि नायब सिंह सैनी को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए क्योंकि भाजपा सरकार अल्पमत में आ चुकी है। अशोक अरोड़ा केडीबी रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर दबखेडी गांव के निवासी प्रगट सिंह, विक्रम व सूरज के साथ राहुल फौजी, प्रिंस विर्क, गौरव राणा, सागर चहल, प्रिंस, हैरी सहित अन्य ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। अशोक अरोड़ा ने सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
अरोड़ा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र नही देते तो महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को तुरंत प्रभाव से सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिस करनी चाहिए। विधानसभा के पूर्व मे स्पीकर रहे अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के 30, जजपा के 10, इनेलो का एक तथा चार निर्दलीय विधायक प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ हैं। हरियाणा विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या 88 है। जबकि भाजपा के पास 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इस प्रकार प्रदेश भाजपा सरकार सदन का विश्वास खो चुकी है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है। उन्होने दोहराया कि इस सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि आज भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। भाजपा के मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को गांव में नही घुसने दिया जा रहा। यही कारण है कि जन भावनाओं का आदर करते हुए तीन निर्दलीय विधायकों ने भी इस सरकार से समर्थन वापिस ले लिया है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में इंडिया गठबंधन के पक्ष में हवा चल रही है। प्रदेश में सभी 10 सीटों और करनाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में इंडिया के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगें। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस भारी बहुमत हासिल करके सरकार बनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव हिमांशु अरोड़ा, नगर पार्षद विवेक शर्मा विक्की, किरमच के सरपंच रणबीर बूरा, युवा कांग्रेस के हल्का प्रधान ईशान शर्मा, पूर्व जिप सदस्य चंद्रभान वाल्मिकी, टेकचंद बारना, कुलदीप ढिल्लों, सुभाष मिर्जापुर सहित अन्य कांग्रेसियों ने दबखेड़ी निवासियों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस ओर अधिक मजबूत होगी।
दबखेड़ी निवासियों को कांग्रेस में शामिल करवाते पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement