भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया : अर्जुन सिंह चौटाला

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

इनेलो की सरकार बनने पर साढ़े सात हजार रूपए बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी।

गुहला-चीका : इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आम जीवन को मुश्किल बना दिया है। हर उस चीज को महंगा व मुश्किल कर दिया, जो आम आदमी को जीवन यापन के लिए चाहिए। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य या अन्य जरूरत की व्यवस्था। गांव भूना में इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला के लिए चुनावी जनसंपर्क में अर्जुन चौटाला ने कहा कि इस बार का आम चुनाव नहीं है। यह अहम चुनाव है। जिसका देश की जनता पर बड़ा असर होगा। 1960 व 70 के दशक में ऊपर की वोट कांग्रेस की वोट जाती थी। इसके बाद ताऊ देवीलाल ने गांव दर गांव जाकर समझाया कि ऊपर वाली वोट का ज्यादा असर है। अभय सिंह चौटाला को वोट डाल कर जिताओगे तो आपकी आवाज जैसे विधानसभा में उठाई वैसे ही लोकसभा में उठाएंगे। आज भी उनकी यह बात लागू है कि ऊपर वाला वोट बहुत जरूरी है कि सही जगह वोट डाला जाए। यदि यह वोट गलत जगह पड़ जाए तो बुरा असर होता है। ऊपर की सरकार का ही असर है कि गैस का जो सिलेंडर 250 रुपये में खरीदा जाता था। वही सिलेंडर 1100 में खरीदना पड़ रहा है। भाजपा सरकार ने खाद को महंगा कर दिया है। इसी प्रकार से अन्य सभी जरूरत की चीजें महंगी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी, जो आज तीन हजार हो गई है। आज देवीलाल का पोता कुरुक्षेत्र की जनता के बीच में हैं। जबकि उनके खिलाफ जो लोग भाजपा व कांग्रेस के लोग हैं। उन्होंने बुढ़ापा पेंशन काटी। चुनाव में इस बात का ध्यान दें कि अपना कौन और पराया कौन? भाजपा कहती है कि मोदी ने देश का विकास कर दिया। जबकि देश के हालात आज सभी के सामने हैं। आम जनता को सरकार में सुनवाई चाहिए। गांव में बढ़िया सरकारी स्कूल होना चाहिए। गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं होनी चाहिए। आम आदमी को जिस चीज की जरूरत है, उसे महंगा व मुश्किल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर ताऊ देवीलाल के पोते अभय चौटाला ने वायदा किया है कि बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर तीन से साढ़े सात हजार रुपये किया जाएगा। लोगों को चांद वाले रॉकेट की नहीं बल्कि साढ़े सात हजार की पेंशन चाहिए। इसलिए आने वाले चुनाव में भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों को सीधा कह दें कि वे गांव के विकास के लिए चश्में के निशान का बटन दबाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ अनेकों इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"इंडिया" गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता की गुहला के गांवों में बैठक

Wed May 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सीवन खंड के 40 सरपंचों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया।जेजपी विधायक ईश्वर सिंह के पुत्र रणधीर सिंह ने भी दिया इंडिया गठबंधन को समर्थन।बीजेपी ने ई-टेंडरिंग लागू कर सरपंचों के अधिकार छीनने का काम किया: डॉ. सुशील गुप्ता।सरपंचों को अधिकार वापस दिलाने की लड़ाई […]

You May Like

advertisement