किसानों और नौजवानों के साथ छल कर रही है भाजपा सरकार।

सपा के कराए कार्यों का उद्घाटन कर रहे हैं योगी।

जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की नीतियों की जमकर खिचाई। सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के महुला बाजार में सामाजिक न्याय यात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित रामकिशोर बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के साथ छल किया है। किसानों को गाड़ियों से कुचला जा रहा है, नौजवानों और बेरोजगारों को लाठियों से पीटा जा रहा है। अखिलेश यादव द्वारा कराए गए कार्यों का ही मुख्यमंत्री योगी द्वारा दोबारा उद्घाटन किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई की मार से टूट चुकी है।2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी,जनता ने मन बना लिया है। बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों, किसानों, नौजवानों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ न्याय होगा। बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।सामाजिक न्याय यात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, विधानसभा सगड़ी प्रभारी शिव सागर यादव, जयराम पटेल, सैनिक प्रकोष्ठ के उधम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई त्रस्त है।पिछड़े शोषित, दलित और अल्पसंख्यक समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम मे रामाश्रय राय, सरजू प्रसाद यादव, शिवदास यादव, सपना निषाद,नीलम यादव, उमेश यादव, गयासुद्दीन अहमद, रामशरण यादव, राकेश यादव, हरिनारायण यादव,सूर्यनाथ यादव, अवधेश यादव आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन बृजेश यादव तथा अध्यक्षता शिव सागर यादव ने की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਹੋਏ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ

Mon Oct 25 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 24 ਅਕਤੂਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਪੁਰੀ ਅਰਮਾਨਪੁਰਾ ਆਸਲ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਆਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ, ਜਿਸ ਉਪਰੰਤ ਆਈਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਸਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਥਾ ਕੀਰਤਨ ਸੁਣਾ ਕੇ ਹਾਜ਼ਰ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਚਰਨੀ ਲਾਇਆ […]

You May Like

advertisement