किसानों पर अत्याचार कर रही भाजपा सरकार—निरजू राम

आलापुर (अंबेडकरनगर )||भारतीय जनता पार्टी की सरकार का रवैया तानाशाही पूर्ण है सरकार किसानों नौजवानों पर अत्याचार कर रही है सरकारी जुल्म ज्यादती लोगों पर भारी पड़ रही है। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष निरजू राम ने आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर प पहितियापुर, पत्राभार, अशरफाबाद, सिपाह, मनवरपुर, रामनगर आदि गांव में सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। मालूम हो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निरजू राम ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर जाते समय सीतापुर में हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार लोगों की आवाज भी दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण सभी लोग परेशान हैं और अब कांग्रेस की तरफ हसरत भरी निगाहों से देख रहे हैं। कांग्रेस नेता निरजू राम ने कहा कि भ्रमण के दौरान जनता का रुझान कांग्रेस के तरफ देखने को मिल रहा है जनता कांग्रेस को ही सत्ता सौंपने का मन बना रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानवी आपदा और वित्तविहीन शिक्षक

Wed Oct 6 , 2021
शास्त्रों में जहाँ ‘यस्यास्य वित्तम स पुरुष:कुलीन:’ कहकर सर्वत्र अर्थ की प्रधानता की मुक्तकंठ से व्याख्या की गयी है,औरकि अर्थवान गुणहीनों तथा संस्कारहीनों को भी कुलीन कहकर सम्बोधित किया गया है,वहीं जग विश्रुत कवि रसखान द्वारा ‘शिक्षक हो सिगरे जग को,ताको तिय देति है तूँ शिक्षा’कहकर जहाँ शिक्षकों की गुणज्ञता […]

You May Like

Breaking News

advertisement