350 सीट जीत कर उत्तर प्रदेश में पुन: बनेगी बीजेपी की सरकार- नीरज शेखर ( सांसद)
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
बुढ़नपुर आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के बलिया के सांसद नीरज शेखर सिंह अतरौलिया पी डब्लू डी के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान नीरज शेखर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो विकास की पहिए को घुमाया है वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार 4 साल के दौरान ना तो एक कोई दंगा हुआ और ना ही प्रदेश की कोई माहौल खराब हुआ जिसकी वजह से प्रदेश व देश के औद्योगिक इकाइयों प्रदेश में पूजी निवेश को आतुर है साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को उत्तर प्रदेश के नोएडा बनाने वाला फिल्म सिटी अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है । कानून व्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय कानून का राज हैं विपक्षी के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है जिसे लेकर वह मैदान में उतरे। राम मंदिर तथा 370 के संबंध में उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद 370 कोई मुद्दा रह गया क्या।
किसान आंदोलन के प्रश्नों पर जवाब देते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान पहले भी भारतीय जनता पार्टी के साथ थे और आज भी हैं उन्होंने कहा किसानों को भड़काने के लिए कुछ राजनीतिक दल ए कुछ संस्थाओं के माध्यम से काम कर रहे हैं मगर वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक का सबसे ज्यादा गन्ना किसानों का बकाए का भुगतान किया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय, विवेक कुमार जायसवाल ,कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ,उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू चंद्रजीत तिवारी संतोष यादव, विनोद राजभर, शकुंतला चौहान कन्हैया निषाद ,आनंद तिवारी ,रमेश सिंह रामू, हरि भान पांडे ,सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909