प्रदेश में हड़ताल कर रहे क्लर्कों की मांगों पर ध्यान दे बीजेपी-जेजेपी सरकार : अशोक अरोड़ा

प्रदेश में हड़ताल कर रहे क्लर्कों की मांगों पर ध्यान दे बीजेपी-जेजेपी सरकार : अशोक अरोड़ा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कहा, क्लर्कों की 35,400 ग्रेड-पे करने की मांग को सरकार जल्द करे पूरा।
प्रदेश में क्लर्कों की हड़ताल की वजह से आम लोगों को हो रही परेशानी।
हड़ताल के कारण लगभग 55 हजार रजिस्ट्री लंबित हैं, लगभग 4500 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित।

कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि सरकार प्रदेश में हड़ताल कर रहे क्लर्कों की मांगों पर जल्द ध्यान देकर समाधान करे। अरोड़ा ने क्लर्कों की हड़ताल पर बीजेपी-जेजेपी सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार क्लर्कों कि 35,400 रुपए मानदेय की मांग को जल्द पूरा करे। सरकार के साथ क्लर्कों की कई दौर कि बैठकें होने के बाद भी उनकी मांग का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होने कहा कि हड़ताल की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण लगभग 55 हजार रजिस्ट्री लंबित हैं, जिनके लिए लगभग 4500 करोड़ रुपये का लेन-देन भी प्रभावित है। ऐसे में लोगों को रजिस्ट्री न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व मँत्री ने कहा कि 5 जुलाई से चल रही क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल को आज पूरे 24 दिन हो गए हैं। हड़ताल के कारण 105 तहसीलों और सब तहसीलों में रजिस्ट्रियों का काम बंद पड़ा है। इससे सूबे को करीब 250 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है। इसलिए सरकार को तुंरत क्लर्कों की मांगों को मान लेना चाहिए ताकि क्लर्क दोबारा से अपने कामों पर वापिस लोट जाए और आम लोगों के कार्य दोबारा फिर से सुचारु रुप से शुरु हो सकें।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के शिक्षण प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान में कारगिल विजय दिवस मनाया

Thu Jul 27 , 2023
कुवि के शिक्षण प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान में कारगिल विजय दिवस मनाया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षण प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान के प्रांगण में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा कारगिल विजय दिवस के […]

You May Like

Breaking News

advertisement