भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ शिकायती पत्र देकर सरकारी निधि गवन व आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांचकर कार्यवाही करने की मांग की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और केबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को शिकायती पत्र देकर ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ रामपुर जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी निधि गवन के साथ वित्तीय अनिमत्ताओं में दोषी सिद्ध होने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच करने के बाद कार्यवाही की मांग की है।
करीब साढ़े तीन महीने पहले अतिक्रमण अभियान के चलते एक व्यापारी की दुकान तोड़ने को लेकर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल और नगर पंचायत ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के बीच ठन गई थी।ईओ की तहरीर पर आशीष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।लेकिन ईओ के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने एवं जिला प्रशासन की त्रिस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में ईओ और भाजपा नेता दोनो के आरोपों को निराधार पाए जाने की आख्या के आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ झूठा मुकदमा निरस्त न होने एवं पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट को विवेचना में शामिल न करने से नाराज आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री,मंत्री समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत करके ईओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन और न्यायिक, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने घटना स्थल की जांच पड़ताल करके रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।अग्रिम कार्यवाही नहीं होने पर आशीष अग्रवाल ने फिर मुख्यमंत्री और केबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता से शिकायत करके नगर पंचायत निधि का गवन और आय अधिक संपत्ति जुटाने की विजिलेंस जांच कराकर कार्यवाही की मांग के साथ ईओ की पूर्व तैनाती में जिला प्रशासन की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर निलंबन कर सरकारी धन के गवन की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया बदले की भावना से शिकायत की गई है।जो निराधार है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीपीडीपी पर फिल्म प्रदर्शन कर विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की समझ की विकसित -अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक -विभिन्न बिधियों का उपयोग कर चर्चा की

Tue Mar 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बहेड़ी ,उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय बैच विकासखंड सभागार बहेड़ी में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ एडीओ पंचायत शशांक सक्सेना ने किया। […]

You May Like

advertisement