अम्बेडकर नगर:त्रिवेणीराम को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपाइयों ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

त्रिवेणीराम को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपाइयों ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

अम्बेडकरनगर | आलापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी का टिकट दिये जाने पर भाजपा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकप्रिय और ईमानदार पूर्व विधायक त्रिवेणीराम को आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाकर आलापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का सम्मान बढ़ाते हुए उनके मान-सम्मान और इच्छा का सम्मान किया। भाजपा ने मौजूदा विधायक अनीता कमल का टिकट काटकर उनके ससुर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम को प्रत्याशी बनाया है। यहां से अन्य पार्टियां पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी।
पूर्व विधायक त्रिवेणी राम 1991 के दौरान विधायक चुने गए थे। भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिनती होती है। गत 2017 के चुनाव में कतिपय कारणों से खुद चुनाव ना लड़कर अपनी पुत्रवधू अनीता कमल को भाजपा से टिकट दिलवा कर विधायक बनवाया था।

इस बार मौजूदा विधायक के खराब फार्मा परफारमेंस एवं सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट कटना तय माना जा रहा था। ऐसी अटकलें पहले से लगाए जा रहे थीं, विधायक अनीता कमल का टिकट काटकर पूर्व विधायक को प्रत्याशी बनाया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:बहू के बजाय ससुर पर भाजपा ने किया भरोसा सातवीं बार फिर त्रिवेणी राम बनाए गए उम्मीदवार

Tue Feb 8 , 2022
बहू के बजाय ससुर पर भाजपा ने किया भरोसा सातवीं बार फिर त्रिवेणी राम बनाए गए उम्मीदवार अम्बेडकर नगर | भारतीय जनता पार्टी की चुनावी वैतरणी त्रिवेणी राम के सहारे ही पार होगी भाजपा नेतृत्व ने इस बार बहू के बजाय ससुर पर जताया भरोसा हालांकि परिवार के प्रति पार्टी […]

You May Like

advertisement