भाजपा नेताओं ने बरेली मेयर उमेश गौतम का किया जोरदार स्वागत

भाजपा नेताओं ने बरेली मेयर उमेश गौतम का किया जोरदार स्वागत

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बरेली मेयर उमेश गौतम का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल संरक्षक संजीव शर्मा ने बताया बरेली स्मार्ट सिटी के स्मार्ट मेयर श्री उमेश गौतम जी बरेली से मीरगंज भाजपा कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। उनका फतेहगंज पश्चिमी के निकट नेशनल हाईवे उनासी चौराहा रोड पर फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में सभी और पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर बरेली मेयर उमेश गौतम ने कहा कि 2024 भाजपा की सरकार बनानी है। आपस में मनमुटाव ना रख एकजुट होकर संगठन को मजबूत कर भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाएं। एवं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे उज्जवला गैस कनेक्शन योजना, पीएम आवास योजना, जन धन योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि योजना, और हर महीने मिलने वाले राशन मिलने सुविधाएं जो भाजपा सरकार ने जनता को दी है। उन्हें कस्बा व गांव क्षेत्रों में जाकर बताएं। और जनता से कहना की जो काम 70 सालों में नहीं हुए उन्हें 9 सालों में भाजपा सरकार ने कर दिखाया। तभी हमारा वोट बैंक मजबूत होगा। इस मौके पर स्वागत करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, मंडल संरक्षक संजीव शर्मा, सौरभ पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश कातिव, उनासी गांव के प्रधान विद्या राम मौर्य, डॉ मुदित सिंह, पूर्व सभासद ठाकुर संजीव सिंह, डॉ फूल सिंह सागर, जीतू गुप्ता, हरीश शर्मा, सत्यभामा शर्मा, रंजीत मौर्य, राघवेंद्र सिंह, आकाश गंगवार आदि बहुत से लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 11 जुलाई को देश के सभी जिला मुख्यालय पर होगा धरना - धर्मेन्द्र धामा

Fri Jun 16 , 2023
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 11 जुलाई को देश के सभी जिला मुख्यालय पर होगा धरना – धर्मेन्द्र धामा दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : आज जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जारी राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष कौशल सारस्वत के नेतृत्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement