मिर्जापुर :बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर होगा भाजपा महिला मोर्चा का गठन

अनुपम श्रीवास्तव

नगर के बथुआ स्थित एक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर पश्चिमी की कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर तक सशक्त टीम गठित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेमशिला सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सरकार काम कर रही है। मुख्य वक्ता जिला मंत्री गुंजन गुप्ता ने कहा कि 70 वर्षों से देश की आधी आबादी को दरकिनार कर योजनाएं चलाई गईं। देश का सर्वांगीण विकास नारी समाज की उपेक्षा से नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को जन्म से लेकर शिक्षा तक 15000 रुपये दिया जा रहा। बैठक में नवीनतम योजनाओं की जानकारी के लिए लोगों को नमो एप से जुड़ने की सलाह दी गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्वेता गुप्ता, नगर पश्चिमी मंत्री सुमन बिन्द, दीपा ऊमर, सुनैना यादव, मनु उमर, सरिता सोनी, विजय लक्ष्मी, वर्मा कृष्णा श्रीवास्तव, शीला गुप्ता, पिंकी कसेरा, देवी गुप्ता, बेबी गुप्ता, मुन्नी देवी, सुमन सरोज, सुमन बिंद आदि रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मऊ :शहर में 1000000 रुपए के निर्माण कार्य का हुआ लोकार्पण

Wed Oct 13 , 2021
अनुपम श्रीवास्तव l नगर पालिका क्षेत्र के सहादतपुरा और हट्ठीमदारी मुहल्ले में 9.88 लाख रुपए से निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका चेयरमैन मु. तैय्यब पालकी ने किया। नगर के वार्ड संख्या 22 हठ्ठीमदारी मुहल्ले में मौलवी जकरिया के मकान से इमरान वकील तथा हाजी इकबाल के मकान तक लगभग […]

You May Like

advertisement