अतरौलिया आज़मगढ़:बूथ विजय अभियान 2022 के अंतर्गत भाजपा मंडल अतरौलिया की बैठक संपन्न

बूथ विजय अभियान 2022 के अंतर्गत भाजपा मंडल अतरौलिया की बैठक संपन्न

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
बुढ़नपुर आजमगढ़ आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक स्थानीय डाक बंगले में बूथ विजय अभियान के अंतर्गत विचार विमर्श करने के लिए आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा अतरौलिया मंडल प्रभारी रानू राजभर रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील पांडेय ने किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सुबाष निषाद ने किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अतरौलिया मंडल प्रभारी तथा बैठक के मुख्य अतिथि रानू राजभर ने बूथ समिति सत्यापन समीक्षा, पन्ना प्रमुख सम्मेलन सहित तमाम विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया और पार्टी की रीतियों नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक को आनंद तिवारी, चंद्रजीत तिवारी, विवेक कुमार जायसवाल, दिनेश मद्धेशिया, हर्षित सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रुप से बालिकरन राम, सूरजु निषाद, महेंद्र यादव, जयप्रकाश जायसवाल, श्याम बिहारी चतुर्वेदी, रमेश कसौधन, प्रदीप मद्धेशिया, हरिवंश गुप्ता उर्फ़ मलिकार, दुर्गावती देवी, उर्मिला देवी, सुमित कुमार, रिंकू मोदनवाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:जिला सचिव बने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अतरौलिया पलटन राम

Sat Sep 11 , 2021
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट  बुढ़नपुर आजमगढ़ आगामी 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले कांशी राम परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सीमा हॉस्पिटल के सभागार में की गई। जिस के मुख्य अतिथि अतरौलिया विधानसभा प्रभारी डॉ सरोज पांडे विशिष्ट अतिथि अमरनाथ बौद्ध एवं अखंड प्रताप […]

You May Like

Breaking News

advertisement