भारत के सम्मान और साख को दांव पर लगा रही है भाजपा – रफीक सिद्दीकी

भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल के भड़काऊ बयान पर दी प्रतिक्रिया

जांजगीर-चांपा 07 जून 2022/ विगत दिनों मीडिया के एक बहस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री नुपुर शर्मा एवम दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल द्वारा मोहम्मद पैगम्बर साहब के लिए अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की गई थी। जिस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी ने कहा है कि भाजपा अपने नफरती एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भारत देश के सम्मान और साख को दांव पर लगा रही है। विश्व जगत में हमारी छवि सभी धर्मों के प्रति आदर, सम्मान और सहिष्णुता की रही है। हमें गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। जिसे बट्टा लगाते हुए भाजपा के प्रवक्ता धार्मिक भावनाओं को आहत करने, द्वेषभाव फैलाने और दूसरे धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। भारत के वैश्विक संबंधों को ताक पर रखकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रतिदिन मिडिया और ट्वीटर के माध्यम से इस प्रकार की टिप्पणी दे रहे हैं। मैं यह भी आवश्यक रूप से बताना चाहूंगा कि खाड़ी देशों में करीबन 40 लाख से अधिक संख्या में प्रवासी भारतीय विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहां के बाजारों में भारतीय उत्पाद की बिक्री से लगभग 80 बिलियन डॉलर की कमाई भी भारत को होती है। इस घटना के बाद खाड़ी देशों के साथ ही साथ मलेशिया से लेकर मालदीव तक में नियुक्त भारत के राजदूतों को वहां की सरकारों द्वारा तलब कर खरी खोटी सुनाई जा रही है। इस घटना को लेकर वहां के स्थानीय नागरिक सड़कों पर उतरकर भारत से माफी मांगने की अपील कर रहे हैं जो कि हम सभी भारतीय नागरिकों के लिए शर्म की बात है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>बेवा सुनैना की हुई तत्काल सुनवाई, घण्टेभर में बना राशनकार्डकलेक्ट्रेट में जनसमस्या निवारण शिविर से आमनागरिकों के समस्याओं का हो रहा निराकरण</strong>

Tue Jun 7 , 2022
जांजगीर-चांपा 07 जून 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के पहल के पश्चात जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन प्रारंभ हुए जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ अब जिले के आम नागरिकों को मिलने लगा है। लोग आसानी से अपना आवेदन शिविर में आकर अधिकारियों को दे रहे हैं। लोगों से […]

You May Like

Breaking News

advertisement