कन्नौज:सदर सीट के पुरसा गांव में भाजपा सपा के कार्यकर्ता आमने सामने

सदर सीट के पुरसा गांव में भाजपा सपा के कार्यकर्ता आमने सामने
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️ कन्नौज , सदर विधानसभा क्षेत्र के पुरसा गांव में आज दोपहर उस समय विषम स्थिति पैदा हो ग़ई, जब सपा व भाजपा दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाब सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे के समर्थन में ग्रामीणों से वोट मांग रहे थे। उसी समय भाजपा प्रत्याशी असीम अरुण अपने समर्थकों के साथ पुरसा गांव में वोट मांगने पहुंच गए। एक साथ दो राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता आमने सामने आते ही नारेबाजी होने लगी। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होते ही अफरा तफरी मच गई। दोनों प्रत्याशी के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। इसपर सपा नेता नबाब सिंह यादव व भाजपा प्रत्याशी असीम अरुण ने अपने अपने दलों के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शान्त करा दिया। इसके बाद दोनों नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव से चले आये।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:खवासपुर में होगा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, तैयारी हुई पूरी

Fri Feb 4 , 2022
खवासपुर में होगा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, तैयारी हुई पूरी धार्मिक अनुष्ठान में दूर दराज से आएंगे श्रद्धालुगण । यज्ञ – हवन आदि को सफल बनाने सालमपुर से वैदिक विद्वानों को आमंत्रित किया है । सिमराहा (अररिया): फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर स्थित नव निर्मित मंदिर में भगवान शिव एवं मां […]

You May Like

advertisement