12 जून को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का कुरुक्षेत्र में होगा भव्य स्वागत : तेजेंद्र सिंह गोल्डी

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 जून : आयुष विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के प्रथम आगमन पर 12 जून को भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों, बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी मंडल अध्यक्ष हर बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष, बीएलए 2 तक के कार्यकर्ता को निमंत्रण दे रहे हैं।
जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी ने सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, सभी मोर्चा के अध्यक्षों की सामूहिक बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। उन्होंने बताया कि ये भाजपा ही है, जिसमें एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश की इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है।
उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निरंतर जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनाली में लगेगा एम डब्ल्यू बी का AI ट्रेनिंग कैंप

Thu Jun 11 , 2026
हिमाचल के सी एम सुक्खू ने दी मुख्यातिथि बनने की स्वीकृति।हरियाणा सरकार की तर्ज पर हिमाचल में पत्रकारों को मिले पैंशन: चंद्र शेखर धरणीहिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा मांग पत्र। चंडीगढ़,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 10 जून : मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबीए) का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू […]

You May Like

advertisement