भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी गिरी का करोना संक्रमण से निधन

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी गिरी का करोना संक्रमण से निधन
रुद्रपुर: उतराखण्ड के जनपद उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से बड़ी खबर सामने आईं है। यहां भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी गिरी का करोना संक्रमण से निधन हो गया। हाल ही में उन्हे कोविड-19 संक्रमित पाया गया था। श्रीमती गिरि का उपचार चल रहा था। बता दें कि गिरि दीदी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार थी। वहीं उनके निधन की खबर से भाजपा खेमे में शौक की लहर दौड़ गई। उनके आकस्मिक निधन से भाजपा के वरिष्ठ नेता स्तंभ रह गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल,सासंद अजय भट्ट, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, सहित बड़े बड़े भाजपा नेताओं ने दीदी गिरि के निधन पर गहरा शौक वयक्त किया है। बता दें कि दीदी लम्बे समय से भाजपा से जुड़ी हुई थी। हाल ही में उनहोंने पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बातचीत कर मामले का हल करने का अनुरोध किया था। श्रीमती गिरि अपने सरल स्वभाव से जानी जाती थी । उनके निधन पर पत्रकारों ने भी गहरा शौक वयक्त किया है। इस दौरान जिले भर के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मित्र पुलिस कर रही गरीबो की मदद

Mon May 10 , 2021
रुड़की एंकर:प्रदेश में बढ़ रही कोरोना महामारी को लेकर सरकार चिंतित हो गई है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 11 मई से 18 मई तक लॉक डाउन लगाने की घोषणा कर दी है। केवल आवश्यक दुकाने कुछ समय तक खोले जाने का आदेश दिया गया है […]

You May Like

advertisement