मेहनगर:मेहनगर खरिहानी में भाजपा त्रिदेव सम्मेलन संपन्न

मेहनगर खरिहानी में भाजपा त्रिदेव सम्मेलन संपन्न

स्थानीय तहसील मेहनगर में खरिहानी हाई डील के मैदान में त्रिदेव सम्मेलन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के सह संगठन मंत्री अजय जी मुख्य अतिथि के रूप में रहे सभा को संबोधन करते हुए मुख्य अतिथि अजय जी ने कहा कि हम लोग योगी जी के और मोदी जी के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे योगी जी मोदी जी गरीबों की सरकार है जब गरीब संपन्न होगा तभी मेरा देश विकास करेगा ।और उन्होंने कहा कि आप लोग त्रिदेव हैं, आप लोगों के ही बल पर बहन मंजू सरोज जी को चुनाव जिताना है । इसलिए आप सभी लोग संकल्प लीजिए कि मंजू सरोज जी को जीता कर लखनऊ भेजने का कार्य करेंगे।
पूर्वांचल विकास बोर्ड के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग रात और दिन मेहनत करके बहन मंजू जी को जीता कर लखनऊ भेजने का कार्य करें ।और जिला में ही नहीं पूरे प्रदेश में मेहनगर विधानसभा की चर्चा है, और हम लोग आप लोगों के बल पर ही चुनाव जीतेंगे। सभा को नैनीताल के विधायक राम सिंह, जिला महामंत्री नन्हकू राम सरोज , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामाधीन सिंह ने संबोधन किया जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के ऋण होते हैं योगी जी मोदी जी ने जितना विकास किया आज तक के सरकारों ने ऐसा विकास नहीं किया। गुंडे माफिया जेल में बंद हैं, प्रदेश शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है ,और 5 वर्षों में कहीं भी किसी प्रकार का दंगा नहीं हुआ ।योगी जी के कार्यकाल में 6:30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 3:30 लाख युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से जोड़ा गया है ,योगी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है, हम लोग आज यह संकल्प ले रहे हैं कि बहन मंजू सरोज जी को जीता कर भारी मतों से लखनऊ भेजने का कार्य करेंगे ‌। भाजपा प्रत्याशी मंजू सरोज ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपनी बेटी, बहन को भारी मतों से विजई बनावे, मैं आप लोगों की आजीवन सेवा करूंगी।
सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह खरिहानी संचालन विधानसभा संयोजक अरुण कुमार सिंह ने किया। इस
अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह ,अमित सिंह,राजू सिंह,बिक्रम सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रगति सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष संदीप कुमार ननकू सिंह प्रधान ,मंडल महामंत्री विवेक दुबे ,जिला मंत्री राजेश सिंह कटहन ,जिला मंत्री धीरज सिंह , जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा महेंद्र मौर्य, संजय सिंह रणवीर सिंह , योगेंद्र सिंह, सुरेश राम हरी राम संतलाल राजभर ,जय श्री चौहान, मोहन पासवान आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:एफ.एल.एन. प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Thu Feb 24 , 2022
एफ.एल.एन. प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ कन्नौज।ब्लॉक संसाधन केन्द्र जलालाबाद पर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रथम बैच का चार दिवसीय फाउंडेशनल लिट्रेसी एन्ड न्यूमरेसी(एफ एल एन)प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा द्वारा सरस्वती वन्दना एवँ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें विकास खण्ड […]

You May Like

Breaking News

advertisement