राहुल गांधी के घर गए विधायक को भाजपा करेगी बाहर!

देहरादून: यशपाल आर्य संजीव आर्य के साथ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के घर गए रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ को लेकर भाजपा में अब दो फाड़ स्पष्ट रूप से दिखने लगे हैं

भाजपा का एक धड़ा उमेश शर्मा काऊ को इसलिए मंत्री बनाने की पहल कर रहा है ताकि धामी सरकार मजबूती से आगे बढ़ सके लेकिन दूसरे धडे का कहना है कि जो व्यक्ति भाजपा के सिंबल पर जीतने के बाद राहुल गांधी के घर पहुंच गया उस पर अविश्वास करना ठीक नहीं है

यदि उमेश शर्मा काऊ को मंत्री बनाया जाता है तो इससे भी भारतीय जनता पार्टी का ही नुकसान होगा इस बीच बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने एक ऐसी फेसबुक पोस्ट की है जिससे उमेश शर्मा काऊ ही नहीं और भी कई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने की बात कहीं गई है

महेंद्र भट्ट ने जिस प्रकार अनुशासन की बात कहकर यह बात लिखी है वह वास्तव में गौर करने लायक है देखना है कि क्या भारतीय जनता पार्टी उमेश शर्मा काऊ को बाहर का रास्ता दिखा कर कोई स्पष्ट संदेश देना चाहती है या फिर कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए उमेश शर्मा को अब भी भाजपा में रखती है

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़:झारखंड महादेव मंदिर पर 121कन्याओं का पूजन

Thu Oct 14 , 2021
आजमगढ़ बिलरियागंज स्थानीय झारखंड महादेव मंदिर पर 121कन्याओं का पूजन किया गया संवाददाता राजकुमार जायसवाल बिलरियागंज आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज के जलालपुर ( गद्दोपुर) में 121कन्याओ पहले पुजन अर्चन करते हुए सभी को कन्याओं को भोजन कराते हुए दुर्गा चालीसा की पुस्तक के साथ मां की चुनरी व यथा शक्ति […]

You May Like

advertisement