अपने निजी हितों की नहीं, संगठन की चिंता करने बाले हैं भाजपा के कार्यकर्ता-रामेंद्र(जिलाध्यक्ष)

यूपी,कोंच जालौन ‌भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्रसिंह बनाजी ने यहां पार्टी कार्यक्रम में कहा कि भाजपा एक अनुशासित दल है। भाजपा कार्यकर्ता अपने हितों की चिंता न कर संगठन के हितों की चिंता करने बाले हैं जो अहर्निश संगठन को गति प्रदान कर रहे हैं। ऐसे श्रेष्ठ कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं। संगठन आज जिन ऊंचाइयों पर है उसमें कार्यकर्ताओं का योगदान अतुलनीय है। संगठन का लक्ष्य समाज के सबसे निर्बल व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में लाना है। गहोई भवन में भाजपा कोंच नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नगर प्रभारी बृजभूषण सिंह मुन्नू के विशिष्ट आतिथ्य, जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी, संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की उपस्थिति तथा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विशिष्ट अतिथि बृजभूषण सिंह ने संगठन की आगामी कार्य योजना के बाबत विस्तार से प्रकाश डालते हुए आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी की जीत के लिए प्राणपण से जुट जाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने कार्य प्रगति आख्या प्रस्तुत की। संचालन महामंत्री डॉ. आशुतोष कुमार मिश्रा ने किया, नगर उपाध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महामंत्री ओपी कुशवाहा, कोषाध्यक्ष प्रभंजन गर्ग, अनिल अग्रवाल, दीपक मिश्रा, मनीष नगरिया, प्रदीप वर्मा, धर्मेंद्र राठौर, राघवेंद्र निरंजन, अवध यादव, राकेश वर्मा, डीके सोनी, श्याम बिहारी गुप्ता, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, कमलेश चोपड़ा, शिवप्रसाद निरंजन, सुनीलकांत तिवारी, प्रदीप गुप्ता, राजेश्वरी यादव, महेंद्र सोनी, बादाम सिंह कुशवाहा, आदि

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:कोंच के ग्राम देवना राजा में बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा सामान क्षतिग्रस्त

Tue Aug 3 , 2021
यूपी,जालौन के कोच तहसील क्षेत्र के ग्राम देवना राजा में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिसके चलते घर में रखा सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया और काफी नुकसान भी हुआ है जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के ग्राम देवना राजा में […]

You May Like

Breaking News

advertisement