कुरुक्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कंही हवन यज्ञ कर मांगी दीर्घायु की कामना,कंही रक्तदान कैंप कर सेवा एंव भलाई का लिया संकल्प।
युवा मोर्चा ने पीएम मोदी को बताया राजनीति में बदलाव और युवा क्रांति का राष्ट्रवादी अग्रदूत।
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सैंकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान।

कुरुक्षेत्र :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में सेवा समर्पण दिवस के उपलक्ष्य में जगज जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पीएम नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिये जंहा कंही हवन यज्ञ हुआ तो कंही कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में फ्रूट बांटकर पीएम की दीर्घायु की कामना की वंही कुरुक्षेत्र बिजेवाईएम द्वारा पिपली रोड स्थित पार्थ ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ो युवाओं ने रक्तदान किया और सेवा का संकल्प लिया। इतना ही नही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाईयां बांटकर,केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र जिंदाबाद के नारे लगाए और जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एंव पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी,जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत,युवा मोर्चा प्रभारी धीरज वालिया,जिला महामंत्री सुनील राणा,महामन्त्री सुनील चन्द्रभानपुरा, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोल्डी बिजेवाईएम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुषार ढांडा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्ण प्रताप सिंह, प्रवीण शर्मा सांवला,हैरी सैनी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा, महामन्त्री विकास राणा, जिला मंत्री राहुल गुलिया,विकल चौबे,रविंद्र सैनी माजरा,
राहुल सैनी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलेर शर्मा,सुनील गुर्जर,विश्वकांत शर्मा,वीरेंद्र सुरमी,विक्रम शर्मा,चरनजीत दबखेड़ा,गौतम,सागर मदान,गौरव चौहान,राजीव शर्मा,विश्व गोयल,जसबीर समानी,राजीव शर्मा,बरखाराम सैनी,जगराम राम,सतीश मदान टोनी,प्यारे लाल,अमनदीप सिंह समेत सेंकडो लोगो ने सेवा समर्पण दिवस में भागीदारी की ।
पीएम मोदी ने बदले सियासत के मायने: राजकुमार सैनी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सैनी ने रक्तदान शिविर और सेवा समर्पण दिवस कार्यक्रम में पंहुचकर मोदी मनोहर की संघर्ष गाथा का बखान किया। उन्होंने कहा कि 71 वर्षीय नरेन्द्र भाई मोदी ने कभी राजनीति नही की उन्होंने जनता और देश के सच्चे सेवक के रूप में सीएम और पीएम के रूप के शपथ लेते समय देश सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मोदी मनोहर की जोड़ी पर कार्यकर्ताओं को गर्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवाओं का जोश देखकर हर्ष व्यक्त किया।
पीएम मोदी भारत की आधुनिक राजनीति में बदलाव और युवा क्रांति के राष्ट्रवादी अग्रदूत:रुबल शर्मा।
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास के मामले में जंहा गंभीर है वंही देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी शासन में नई पहचान मिली है। रुबल ने रक्तदान शिविर में भारी संख्या में उमड़े युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी संगठन द्वारा मनाए जा रहे सेवा समर्पण सद्भभावना सप्ताह को लेकर कार्यर्ताओं में भारी जोश है। रुबल ने पीएम मोदी को भारत की राजनीति में बदलाव और युवा क्रांति का अग्रदूत करार दिया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 20 वर्ष के कार्यकाल में चाहें सीएम हों या फिर पीएम के रूप में उन्होंने हमेशा नया कीर्तिमान रचा है। रुबल के नेतृत्व में युवाओं ने केक काटा और मिठाईयां बांटी। रक्तदान शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
पीएम मोदी की नीतियों ने बदली देश और प्रदेश की सियासी फिजा:डॉ पवन सैनी।
भाजपा प्रदेश महामन्त्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत,ईमानदारी और नीतियों की बदौलत देश विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियों की बदौलत विपक्ष आज बौना साबित हो रहा है और भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी के रुप मे नये कीर्तिमान रच रही है। डॉ पवन सैनी ने युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के आरम्भ से पूर्व पीएम मोदी के चित्र पर तिलक लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राममंदिर जे सपने को साकार किया,धारा 370 का अंत किया। उन्होंने कहा कि मोदी की शख्सियत के दम पर देश आज देश के दुश्मनो चीन पाकिस्तान के हौंसले पस्त कर रहा है।
तुषार ढांडा,रुबल शर्मा और कर्ण प्रताप सिंह बेदी की जोड़ी बनी युवाओं के लिये मिसाल
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा की सक्रियता,कर्ण प्रताप सिंह बेदी का अंदाज और सामाजिक न्याय एंव महिला कल्याण राज्यमंत्री के सपुत्र एंव युवा मोर्चा नेता तुषार ढांडा ने सेवा समर्पण दिवस में जोशीले अंदाज में पीएम मोदी के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डाला वंही उपस्तिथों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया। भाजपा के इन त्रिदेव को देखकर लोग भारी उत्साहित नजर आए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेहरू युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र द्वारा जागरूकता रैली आयोजित

Fri Sep 17 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के द्वारा आज खंड बाबैन में कैच द रेन कार्यक्रम की श्रृंखला में जागरूकता रैली का आयोजन करवाया गया। नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र की जिला युवा अधिकारी सुश्री मिशा ने बताया कि जिला प्रशासन के […]

You May Like

advertisement