बिहार:गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी फारबिसगंज नगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर स्थानीय रेलवे परिसर के हनुमान मंदिर के आसपास एवं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी, नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह, महामंत्री प्रशेनजीत चौधरी, प्रदीप कर्ण, सतीश श्रीवास्तव, उमाकांत भगत, मनोज ठाकुर, अवधेश साह, संजय डब्लू, शिव राम शर्मा, प्रमोद पासवान, आनन्द भगत, अभिनंदन कुमार शशि, रंजन साह, कृष्णा, सूरज केशरी, अमित सोनी, अमल ओझा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, विकास श्रीवास्तव, शुभम राय, मनीष कुमार, शुशांत शर्मा, राहुल, तिलक साह, सागर पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।बताया गया कि आज ही के दिन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। आज देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आया है। स्वच्छ भारत के सपने को लेकर आगे बढ़ें और स्वच्छ भारत बनाने में सहयोग करें। उक्त बातें नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:बिहार बाल मंच ने मनायी गांधी-शास्त्री जयंती

Sun Oct 3 , 2021
बिहार बाल मंच ने मनायी गांधी-शास्त्री जयंती फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता प्रोफेसर कॉलोनी फारबिसगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शांति दूत लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बिहार बाल मंच के द्वारा मनाई गई। द्वय युवा समाज सेवी अभिनव तिवारी एवं मनीष राज के संयोजकत्व में द्वय महान् विभूतियों की तस्वीर पर […]

You May Like

advertisement